सब्सक्राइब करें

बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं बिपाशा बसु, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें तो मिले ऐसे- ऐसे कमेंट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 May 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu Shares Her No MakeUp Photo Users says You getting old
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भले ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद अभी तक फिल्मी दुनिया का रुख नहीं किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहती हैं। बिपाशा ने हाल ही में अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

Trending Videos
Bipasha Basu Shares Her No MakeUp Photo Users says You getting old
बिपाशा बसु - फोटो : Twitter

अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है कि ये तस्वीरें ब्राउन गर्ल की हैं। इसके बाद उनके बहुत से फैंस ने उन्हें सुंदर, खूबसूरत कहा, तो वहीं कुछ- कुछ यूजर्स ने उनके बाल सफेद हो जाने को लेकर कमेंट भी किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Brown Girl = Me ❤️ #loveyourself #meandmymat

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu Shares Her No MakeUp Photo Users says You getting old
बिपाशा बसु - फोटो : social media

बिपाशा बसु के एक फैन ने लिखा, 'मैम आप बिना मेकअप भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। एक ने लिखा, 'आप इतनी खूबसूरत क्यों हैं?। वहीं एक यूजर ने लिखा- अब उम्र हो गई है। तुम बूढ़ी दिखने लगी हो। बता दें कि इन तस्वीरों में बिपाशा एक काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। बिपाशा की इस तस्वीर को एक लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। 

Bipasha Basu Shares Her No MakeUp Photo Users says You getting old
बिपाशा बसु - फोटो : social media

बता दें कि बॉलीवुड में एंट्री के वक्त भी बिपाशा की स्किन टैन्ड थी, लेकिन आज उनका लुक काफी बदल चुका है। बिपाशा को फिल्म 'राज' के लिए ज्यादा जाना जाता है। इस फिल्म में उनके साथ डिनो मोरिया थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब हुए थे।

विज्ञापन
Bipasha Basu Shares Her No MakeUp Photo Users says You getting old
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : social media

बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म 'राज' (2002) में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी जॉनर की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं। बता दें कि शादी के बाद से ही बिपाशा ने खुद को बॉलीवुड से दूर कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed