{"_id":"62e42e4c2e15041611767886","slug":"bipasha-basu-to-alia-bhatt-and-sonam-kapoor-these-actresses-gave-good-news-of-pregnancy-in-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actress who pregnant: सोनम से लेकर आलिया तक, 2022 में इन एक्ट्रेस ने दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actress who pregnant: सोनम से लेकर आलिया तक, 2022 में इन एक्ट्रेस ने दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, बिपाशा बसु, सोनम कपूर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर आज जानकारी सामने आई कि कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। यह खबर आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं, हालांकि अभी दोनों में से किसी ने भी इस बात को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि कपल भी जल्दी ही फैंस के साथ अपनी ये खुशी साझा करेगा। फिलहाल इस साल कई सेलेब्स माता-पिता बनने जा हैं, तो चलिए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने साल 2022 में दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज।
2 of 5
सोनम कपूर, आनंद आहूजा
- फोटो : social media
2022 यानी इसी साल मार्च महीने में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने आने वाले फर्स्ट चाइल्ड की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की थी। सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप पर हाथ रखे हुए तस्वीरें साझा की थी और अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सुनाई थी। इन दिनों अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं और वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे न्यूली मैरिड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी पिछले महीने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि इससे फैंस को खुशी के साथ ही थोड़ी हैरानी भी हुई थी। आलिया भट्ट ने सोनोग्राफी सेशन से एक तस्वीर साझा की थी और बताया कि वह मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram/bipashabasu
बात करें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की तो दोनों ने साल 2016 में शादी की थी और उनकी शादी को छह साल का समय हो चुका है। अब जबकि खबर सामने आई है कि बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं तो फैंस को कपल की ओर से भी इसकी घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा
- फोटो : insta
बॉलीवुड की हस्तियों ने तो इस साल गुड न्यूज देकर फैंस को ट्रीट दी ही है, इसके साथ ही टीवी के पॉपुलर अभिनेता धीरज धूपर और पत्नी विन्नी अरोड़ा ने भी कुछ समय पहले सोनोग्राफी रिपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि जल्दी ही वह माता-पिता बनने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।