फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Stars Fees: ओटीटी के लिए भी करोड़ों चार्ज करते हैं ये सितारे, एक एपिसोड की फीस जान रह जाएंगे हैरान

Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Highest Paid Actor on Ott Platform: Pankaj Tripathi to Nawazuddin Siddiqui Web Series and Ott Film Fees
पंकज त्रिपाठी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफी अली खान - फोटो : social media

ओटीटी प्लेटफार्म के कंटेंट को लेकर फैंस के अंदर खासा उत्साहित नजर आते हैं, क्योंकि यहां पर उन्हें अपनी भाषा और जॉनर की चॉइस के हिसाब से बेशुमार कंटेंट मिल जाता है। यही वजह है कि लॉकडाउन समय के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के लिए लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। ओटीटी प्लेटफार्म नई प्रतिभाओं के लिए तो वरदान साबित हुए ही हैं,  इसके साथ ही दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बॉलीवुड के कई सितारे भी ओटीटी पर अपना डेब्यू कर चुके हैं। बता दें कि ये सितारे सिर्फ बड़ी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि ओटीटी पर काम करने के लिए भी मोटी फीस चार्ज करते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों की फीस के  बारे में।

Highest Paid Actor on Ott Platform: Pankaj Tripathi to Nawazuddin Siddiqui Web Series and Ott Film Fees
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान भी ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। सैफ ने 'सेक्रेड गेम्स' से ही अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसे अलावा उन्होंने फिल्म 'तांडव' से भी खूब वाहवाही बटोरी। बात करें सैफ अली खान की ओटीटी फीस की तो सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने 'सेक्रेड गेम्स' के दोनों सीजन के लिए 15 करोड़ फीस ली थी। 
 

Highest Paid Actor on Ott Platform: Pankaj Tripathi to Nawazuddin Siddiqui Web Series and Ott Film Fees
नवाजुद्दीन सिद्दकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्मों में तो दमदार अभिनय के लिए जाना ही जाता है, ओटीटी पर भी वह अपन जलवा कायम कर चुके हैं। नेटफ्लिक्स की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के शानदार अभिनय को सभी ने सराहा है। रिपोर्ट्स की मानी जाए तो इस सीरीज के सीजन 2 के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Paid Actor on Ott Platform: Pankaj Tripathi to Nawazuddin Siddiqui Web Series and Ott Film Fees
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

अली फजल 
मिर्जापुर वेब सीरीज में अभिनेता अली फजल अपनी ठेठ अदाकारी से छा गए थे। उनके डायलॉग लोगों की जुबान पर रटे हुए हैं। इस सीरीज में अली फजल का एक अलग अंदाज देखने को मिला था। रिपोर्ट्स के अनुसार अली फजल ने सीरीज के हर एपिसोड के लिए करीब 12 लाख रुपये की फीस ली थी।

 

विज्ञापन
Highest Paid Actor on Ott Platform: Pankaj Tripathi to Nawazuddin Siddiqui Web Series and Ott Film Fees
जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

 जितेंद्र कुमार
'पंचायत' सीरीज के दोनों सीजन में सचिव जी का किरदार निभाकर मशहूर हुए जितेंद्र कुमार ने अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बना ली है। बात करें उनकी ओटीटी फीस की तो जानकारी के अनुसार अभिनेता जितेंद्र ने पंचायत सीजन 2 के हर एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये चार्ज किए हैं। ऐसा करके उन्होंने इस सीरीज से चार लाख रुपये की कमाई की है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed