फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 फिल्मों में माधवन ने निभाया दमदार किरदार, नई फिल्म से दुनिया को चौंकाएंगे

Sat, 01 Jun 2019 12:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 01 Jun 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
birthday Boy R madhavan  top 10 contribution  in Bollywood 3 idiots RHTDM Tanu weds Manu
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
जमशेदपुर में जन्मे रंगनाथन माधवन उन गिने चुने साउथ सुपरस्टार्स में से हैं जो फर्राटेदार हिंदी बोलते हैं। टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाले माधवन पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। एनसीसी में बेस्ट कैडेट रहने पर माधवन को ब्रिटिश सेना में प्रशिक्षण प्राप्त करने का भी मौका मिला। अब तक चार फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके माधवन की सिनेमा में बोहनी मणिरत्नम की फिल्म अलाइपायुथे से मानी जाती है, हालांकि इससे पहले वह सुधीर मिश्रा की फिल्म इस रात की सुबह नहीं और एक अंग्रेजी फिल्म इनफर्नों में भी काम कर चुके थे। अधिकतर तमिल और हिंदी फिल्मों में ही दिखने वाले माधवन ने पिछले साल फिल्म सब्यसाची से तेलुगू सिनेमा में भी डेब्यू किया। माधवन के जन्मदिन पर आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा में उनके 10 दमदार किरदारों के बारे में। देखिए आगे की स्लाइड्स-
birthday Boy R madhavan  top 10 contribution  in Bollywood 3 idiots RHTDM Tanu weds Manu
R Madhavan
किरदार - नंबी नारायणन
फिल्म - राकेट्री-द नंबी इफेक्ट

इस साल आने वाली यह फिल्म आर माधवन के लिए बहुत खास है। इस फिल्म में माधवन अभिनय के साथ साथ लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे है। माधवन फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट से बतौर निर्माता भी जुड़े है। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और ऐरोनॉटिक्स इंजीनियर नंबी नारायण के जीवन पर आधारित इस  फिल्म में माधवन टाइटल रोल कर रहे रहे है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लिए माधवन इन दिनों यूरोप और अमेरिका की यात्रा पर हैं।
birthday Boy R madhavan  top 10 contribution  in Bollywood 3 idiots RHTDM Tanu weds Manu
R Madhavan
किरदार- विक्रम 
फिल्म - विक्रम वेधा

2017 में पुष्कर गायत्री की जोड़ी के निर्देशन में बनी तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक बड़ी हिट फिल्म रही। इस फिल्म में एक पुलिसवाले विक्रम के किरदार में आर माधवन ने उम्दा अभिनय का परिचय दिया। फिल्म में माधवन के अलावा विजय सेतुपति, श्रद्धा श्रीनाथ और वरलक्ष्मी सरदकुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म विक्रम वेधा को 65वे दक्षिण फिल्मफेयर समारोह में 4 पुरस्कारों से सम्मानित किया और माधवन को बेस्ट क्रिटिक्स अवार्ड से नवाजा गया। फिल्म जब हिंदी में डब करके रिलीज की गई तो भी सुपरहिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday Boy R madhavan  top 10 contribution  in Bollywood 3 idiots RHTDM Tanu weds Manu
R Madhavan
किरदार- अली तोमर
फिल्म - साला खडूस 

तमिल फिल्मों की निर्देशक सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म साला खडूस में माधवन ने एक बॉक्सिंग कोच अली तोमर की भूमिका निभाई। राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रंग जमाने में सफल रही । साला खडूस को फिल्म समीक्षकों की खूब तारीफ मिली और माधवन के किरदार की भी जमकर तारीफ हुई। 
विज्ञापन
birthday Boy R madhavan  top 10 contribution  in Bollywood 3 idiots RHTDM Tanu weds Manu
R Madhavan
किरदार- मनोज शर्मा मनु
फिल्म - तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 

आमतौर पर सीक्वेल फिल्मों में कहानियां और किरदार काफी कुछ बदल जाते हैं और कलाकारों के सामने पिछली फिल्म की कामयाबी दोहराने की चुनौती भी रहती है। तनु वेड्स मनु की इस सीक्वेल में मनु के किरदार में माधवन ने अपनी अदाकारी का एक अलग ही आयाम दिखाया। जहां पहली फिल्म में वह बहुत ही साधारण किस्म के इंसान बने, इस फिल्म में अपनी पत्नी को मजा चखाने के लिए उन्होंने एक अलग रूप धरा। फिल्म ने करीब 258 करोड़ रुपये की कमाई की। कंगना रनौत, आर माधवन, जिम्मी शेरगिल, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकारों के सजी इस फिल्म ने दो फिल्मफेयर और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed