सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जन्मदिन: बी ग्रेड फिल्मों में आइटम नंबर करती थीं मान्यता, संजय दत्त से शादी से पहले नाम था 'दिलनवाज शेख'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 22 Jul 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt wife manyata dutt birthday special: manyata was called dilnawaz before marriage did item songs in b grade film
मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

मान्यता दत्त गुरुवार को अपना 42 वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उनकी यौम- ए- पैदाइश मुंबई की है। उन्होंने अपने जीवन का कुछ समय दुबई में भी गुजारा है पर एक समय वे बॉलीवुड की चकाचौंध की प्रति खूब आकर्षित हुईं। उनका वास्तविक नाम दिलनवाज शेख है। बॉलीवुड में उन्होंने खूब संघर्ष किया है। उन्होंने कई जगह काम ढूंढ़ा और फिल्मों में आइटम नंबर तक किए हैं। संजय दत्त से विवाह करने के बाद भी उनके परिवार ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था लेकिन धीरे-धीरे मान्यता ने सभी के दिलों में जगह बना ली। उन्होंने बुरे से बुरे समय में भी संजय दत्त का साथ नहीं छोड़ा। जब 2013 में संजय दत्त को जेल हुई, तब दो बच्चों की मां मान्यता ने दुनिया को दिखा दिया कि वे कितनी मजबूत हैं। उन्होंने साढ़े तीन वर्ष तक बच्चों को अकेले बड़ा किया। अगली स्लाइड्स से जानिए मान्यता से जुड़ी और भी रोचक जानकारी। 

 

 

Trending Videos
sanjay dutt wife manyata dutt birthday special: manyata was called dilnawaz before marriage did item songs in b grade film
manyata dutt - फोटो : social media

गंगाजल में किया है आइटम नंबर
मान्यता दत्त को बॉलीवुड के शुरुआती दौर में ‘सारा खान’ नाम से जाना जाता था। वे मुंबई के यारी रोड पर एक फ्लेट में रहा करती थीं। वे ‘लवर्स लाइक अस’ नामक एक सी ग्रेड फिल्म में काम कर चुकी हैं और प्रकाश झा की गंगाजल में भी वे एक आइटम नंबर करती हुई नजर आ चुकी हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt wife manyata dutt birthday special: manyata was called dilnawaz before marriage did item songs in b grade film
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

भेजती थीं संजू बाबा के लिए खाना
मान्यता को संजय दत्त से नितिन मनमोहन ने मिलवाया था जिसके बाद दोनों करीब आ गए और ये तक सुनने में आता है कि मान्यता अपने घर से खाना बनाकर संजय दत्त के लिए सेट पर पहुंचाया करती थीं। इन दिनों संजय दत्त नादिया दुर्रानी को डेट कर रहे थे लेकिन धीरे-धीरे मान्यता ने उनके दिल में जगह बना ली। 

 

 

sanjay dutt wife manyata dutt birthday special: manyata was called dilnawaz before marriage did item songs in b grade film
Manyata Dutt - फोटो : Social Media

स्क्रीन अवॉर्ड्स पर आई थीं नजर
मान्यता हर समय संजय दत्त के साथ रही हैं, चाहे फिर उन्हें जेल जाना हो या कोर्ट। दिन-ब-दिन संजू बाबा के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया है। उनके रिश्तों को दुनिया ने तब गंभीर रूप से लेना शुरू कर दिया था जब संजय दत्त मान्यता को स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान साथ लेकर आ गए थे। 

 

 

विज्ञापन
sanjay dutt wife manyata dutt birthday special: manyata was called dilnawaz before marriage did item songs in b grade film
Manyata Dutt - फोटो : Social Media

प्रोडक्शन हाउस की हैं सीईओ
हिंदु रीति- रिवाज से दोनों ने फरवरी 2008 में विवाह कर लिया। इस विवाह में संजय दत्त के परिवार वाले शामिल नहीं हुए थे। यह संजय दत्त की तीसरी और मान्यता की दूसरी शादी है। इससे पहले संजय दत्त रिचा शर्मा और रिया पिल्लई के साथ विवाह रचा चुके हैं। 2010 में मान्यता ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। वे न सिर्फ संजय दत्त के घर को संभालती हैं बल्कि उनके प्रोडक्शन हाउस की वे सीईओ भी हैं। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed