{"_id":"59c8a1d84f1c1b7d688b678a","slug":"birthday-of-actress-divya-dutta-know-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों डिप्रेशन में रही बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, 4 दिन स्टेशन पर रही थी भूखी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सालों डिप्रेशन में रही बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, 4 दिन स्टेशन पर रही थी भूखी
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Mon, 25 Sep 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Divya Dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान की ज़िन्दगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसा ही एक वक्त आया बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी में, जिसे याद करके वे रो पड़ती हैं। आज इनका बर्थडे हैं, आईए जानते हैं, इन्ही से इनके जीवन का संघर्ष...
बात हो रही है अभिनेत्री दिव्या दत्ता की। वे अब लेखिका भी बन गई हैं। अपनी किताब ‘मी एंड मां’ की प्रमोशन के सिलसिले में वे चंडीगढ़ आईं थीं। यहां पत्रकारों के साथ चिट चैट करते हुए उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज साझा किया। दिव्या दत्ता ने बताया कि पिछले साल एक सर्जरी के बाद पैदा हुई स्वाथ्य संबंधी परेशानियों के चलते उनकी मां का निधन हो गया था। मां के चले जाने के बाद दिव्या डिप्रेशन में चली गईं थीं।
पढें : PHOTOS: आमिर खान ने की मां दुर्गा की भव्य आरती, कुछ ऐसे सेलीब्रेट किया गरबा
पढें : PHOTOS: आमिर खान ने की मां दुर्गा की भव्य आरती, कुछ ऐसे सेलीब्रेट किया गरबा
दिव्या कहती हैं कि मां के बिना मेरी जिंदगी कुछ नहीं, जब से होश संभाला मां हरदम साथ रहीं। मां के जाने के बाद उनको अपने अंदर से निकाल नहीं पाई हूं, न ही निकालना चाहती हूं। यही कारण रहा कि उनके जाने के बाद मैं डिप्रेशन में भी चली गई थी। इससे बाहर निकलने के लिए मैंने इलाज करवाया। मुझे हिप्नॉथैरेपी भी करवानी पड़ी। इस बीच किताब लिखने का आइडिया आया। इससे मेरे लिए एक बड़ी थेरेपी का काम किया।
पढें : 'ऑस्कर' में शामिल होने के बाद 'न्यूटन' पर उठे सवाल, अनुराग कश्यप ने दिया मुंह तोड़ जवाब
पढें : 'ऑस्कर' में शामिल होने के बाद 'न्यूटन' पर उठे सवाल, अनुराग कश्यप ने दिया मुंह तोड़ जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्या ने बताया कि मेरी मां अपनी जिंदगी का हर पल खूब सेलिब्रेट करतीं थी। यह ध्यान में रखते हुए उन्होंने मां के साथ जुड़ी अपनी यादों को एक किताब के रूप में संजोने का काम शुरू किया। यह किताब पूरी करने वे कामयाब भी रहीं। नाम रखा मी एंड मां और अब यह किताब दुनिया के सामने है। इस किताब में एक बेटी का नजरिया है अपनी मां को देखने का। इस किताब की भूमिका बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने लिखी है।
विज्ञापन
दिव्या कहती हैं कि मुझे इसे लिखने में दो माह का समय लगा। बचपन से लेकर जब तक मेरी मां मेरे साथ रही। उनकी सारी यादों और बातों को इस किताब के जरिए लोगों तक पहुंचाने की यह मेरी पहल हैं। वैसे भी लेखन और अभिनय ऐसे दो काम हैं जिसके जरिए मुझे लगता है कि खुद को काफी अच्छे से व्यक्त किया जा सकता हैं। अब लिखने की आदत बन गई है तो इस अच्छी आदत को आगे जारी रखूंगी और आगे भी किताब लिखूंगी।