Hindi News
›
Photo Gallery
›
Mumbai
›
Birthday: People started calling gracy singh 'arrogant' in the shooting of Lagaan, now it looks like this
{"_id":"60f5aa5d8ebc3e6d7a2c7a9e","slug":"birthday-people-started-calling-gracy-singh-arrogant-in-the-shooting-of-lagaan-now-it-looks-like-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: लगान की शूटिंग में ग्रेसी सिंह को लोग कहने लगे थे 'घमंडी', अब दिखने लगीं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: लगान की शूटिंग में ग्रेसी सिंह को लोग कहने लगे थे 'घमंडी', अब दिखने लगीं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ग्रेसी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान के साथ फिल्म 'लगान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं ग्रेसी सिंह 20 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद ग्रेसी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। फिल्मों में आने से पहले ग्रेसी टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 1997 में जीटीवी पर सीरियल 'अमानत' में ग्रेसी ने डिंकी का किरदार निभाया था। कुछ और सीरियल करने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को फिल्म 'लगान' के लिए क्लासिकल डांस करने वाली एक एक्ट्रेस चाहिए थी जो गांव की लड़की जैसी दिखे। ऑडीशन के लिए जब ग्रेसी सिंह पहुंचीं तो सैकड़ों लड़कियों के बीच उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया। इस फिल्म के बाद तो ऐसा लगा कि उनका करियर चल निकला हो।
एक इंटरव्यू में ग्रेसी सिंह ने कहा था कि क्लासिकल डांसर चाहती थीं लेकिन एक्टर बन गईं। उनका सपना था कि एक बार कुछ ऐसा कर जाएं कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा के लिए नाम हो जाएं। इसलिए जब लगान में हीरोइन बनने का मौका मिला तो वो उस रोल में इतना रम गई कि शूटिंग पर आस पास के लोगों से बात तक नहीं करती थी।
2 of 5
Gracy Singh
- फोटो : Social Media
ग्रेसी सिंह ने प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में अजय देवगन के अपोजिट काम किया लेकिन फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था जिसका उन्हें नुकसान ही उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2004 में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त के साथ दिखीं हालांकि इस रोल से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ।
3 of 5
Gracy Singh
- फोटो : Social Media
फिल्में नहीं मिलने पर ग्रेसी ने बी ग्रेड की फिल्में करनी शुरू कर दी। 2008 में उन्होंने कमाल आर खान यानी केआरके की फिल्म 'द्रेशद्रोही' की। फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने दूरी बना ली और टीवी पर एंट्री की। उन्होंने 'संतोषी मां' शो में मुख्य किरदार निभाया। अपने इस किरदार से ग्रेसी सिंह को खासी पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्रेसी सिंह
- फोटो : instagram/iamgracysingh
टीवी के साथ ही ग्रेसी सिंह ने 2009 में डांस एकेडमी शुरू की थी। जहां वो डांस सिखाती थीं। फिलहाल इन दिनों ग्रेसी सिंह आध्यात्मिक प्रवचन में वक्त बिता रही हैं। वो ब्रह्मकुमारी आत्ध्यात्मिक संगठन की सदस्य हैं और अधिकतर समय आध्यात्म की ट्रेनिंग लेने और देने में बिता रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ग्रेसी सिंह
कहा जाता है कि जब लगान में हीरोइन बनने का मौका मिला तो वो उस रोल में इतना रम गई कि शूटिंग पर आस पास के लोगों से बात तक नहीं करती थी। बकौल ग्रेसी, मैं अपना सारा वक्त रिहर्सल पर लगाती थी और इस वजह से लोगों से बात नहीं करती थी। शूटिंग के लोग पीठ पीछे मुझे घमंडी तक कहने लगे थे। बता दें कि ग्रेसी सिंह ब्रह्मकुमारी संस्था की सदस्य होने के नाते शादी नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।