सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जन्मदिन: अपने जमाने के मशहूर गायक थे मुकेश, अमेरिका में कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 22 Jul 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
Birthday: renowned singer mukesh died of heart attack in a american concert
गायक मुकेश - फोटो : Instagram

मुकेश की आवाज के दीवाने न सिर्फ भारत में हैं बल्कि विदेश में भी लोग उनके गीतों को सुनना आज भी बहुत पसंद करते हैं। 1940 से 1970 के बीच के कई नगमों को उन्होंने सुरीला बनाया है। मुकेश के गीत कई संगीतकारों और गायकों के लिए आज भी प्रेरणा हैं। मुकेश ने कई सारे ऐसे गीत दिए हैं जो कि सदाबहार हैं। ‘सावन का महीना’, ‘कभी-कभी मेरे दिल में’, ‘जाने कहां गए वो गीत’ इन गीतों को आज भी शादी की ऑर्केस्ट्रा नाइट, घरों आदि में सुना जाता है। मुकेश का जन्म 22 जुलाई 1923 को हुआ था, जिसके अनुसार इस वर्ष उनकी 98 वीं जयंती मनाई जा रही है। उनका पूरा नाम मुकेश चंद माथुर है और उनका बचपन दिल्ली में बिता है। 53 वर्ष की आयु में मुकेश इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन लोगों की यादों में उनके गीतों से वे सदा के लिए एक छाप छोड़ गए। अगली स्लाइड्स से जानिए मुकेश और उनके गीतों से जुड़ी रोचक बातें। 

 

 

Trending Videos
Birthday: renowned singer mukesh died of heart attack in a american concert
मुकेश गायक - फोटो : ट्विटर

दिल्ली में करते थे नौकरी
मुकेश लाला जोरावर चंद माथुर और चांद रानी की छठी संतान हैं। दिल्ली में 10 वींं तक पढ़ाई करने के बाद मुकेश को सार्वजनिक कामों में ही नौकरी मिल गई। उनकी गायन की प्रतिभा को बाद में अभिनेता मोतीलाल ने एक विवाह समारोह में पहचाना। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday: renowned singer mukesh died of heart attack in a american concert
गायक मुकेश - फोटो : google search

जन्मदिन पर हुई शादी
मुकेश ने 23 वर्ष की उम्र में सरल त्रिवेदी से विवाह कर लिया है जिसमें सरल के परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ। वे इस विवाह के लिए राजी नहीं थे। अभिनेता मोतीलाल की मदद से दोनों का विवाह मुकेश के 23 वें जन्मदिन पर एक मंदिर में कराया गया। 

 

 


 
Birthday: renowned singer mukesh died of heart attack in a american concert
गायक मुकेश

एक्टिंग से की थी शुरुआत
मुकेश ने बॉलीवुड में ‘दिल जलता है तो जलने दो’ के रूप में पहला गीत गाया था। यह गीत उन्होंने फिल्म निर्दोष के लिए सन् 1941 में गाया था। इसी फिल्म में मुकेश ने एक्टिंग भी की थी। तब किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक्टिंग की बजाय उनकी आवाज को अधिक पसंद किया जाएगा। 

 

 

विज्ञापन
Birthday: renowned singer mukesh died of heart attack in a american concert
गायक मुकेश - फोटो : google search

इन अभिनेताओं की बने आवाज
मुकेश कई सारी फिल्मों में मशहूर अभिनेता राज कपूर की आवाज बने जिसमें आवारा, मेरा नाम जोकर, संगम, श्री 420 आदि शामिल हैं। उन्होंने मनोज कुमार, फिरोज गांधी, सुनील दत्त आदि के लिए भी अपनी आवाज दी है। लोगों ने मुकेश की गायकी को खूब पसंद किया। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed