जीनत अमान के नाम से कौन परिचित नहीं है लेकिन मजहर के बारे में सब जानते हों, ये जरूरी नहीं है। जीनत अमान ने 70 और 80 के दशक में हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, डॉन, कुर्बानी, लावारिस और दोस्ताना जैसी कामयाब फिल्में की हैं। वे फिल्मों में भले ही कामयाब रही हों लेकिन निजी जीवन में उन्हें खुशियांं नहीं मिल पाईं। जीनत ने मजहर से विवाह किया था, मजहर जो कि शान, संपर्क और भी कई सारी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। मजहर और जीनत का रिश्ता एकसमय ऐसे मोड़ पर आ गया कि जीनत ने तलाक लेने का निर्णय लिया लेकिन तलाक होता उससे पहले ही मजहर हमेशा के लिए जीनत और इस दुनिया को छोड़कर चले गए। मजहर ने भले ही दुनिया को जल्दी अलविदा कह डाला लेकिन यदि वे होते तो गुरुवार को अपना 66 वां जन्मदिन मनाने जा रहे होते। आइए जानते हैं मजहर और जीनत के रिश्ते की कहानी।
जन्मदिन: जीनत अमान संग प्यार, शादी फिर मारपीट, किडनी फेल होने से हुई थी मजहर खान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘संपर्क’ से पनपा इश्क
1979 में आई फिल्म 'संपर्क' के बाद मजहर और जीनत के बीच इश्क पनपा। दोनों ने शादी भी कर ली लेकिन ये शादी भी मजहर और जीनत के लिए बहुत कड़वाहट भरी रही। बताया जाता है कि मजहर जीनत के साथ काफी मार-पीट किया करते थे। मजहर से जीनत को दो बेटे अजान और जहान भी हुए। मजहर के दो बेटे, और पत्नी होने के बाद भी उन्होंने दिलीप कुमार की भतीजी रुबिना मुमताज से दूसरी शादी कर ली।
जीनत को मारते थे मजहर
12 साल की शादी में काफी कुछ सहने के बाद और हर दिन की मारपीट से परेशान होकर जीनत ने मजहर से तलाक लेना चाहा लेकिन इसके पहले की तलाक हो पाता, मजहर दुनिया छोड़कर चले गए। दरअसल, मजहर को किडनी में इंफेक्शन हो गया था। जीनत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी शादी को दोबारा मौका सिर्फ अपने बेटे के लिए दिया था। आखिरी वक्त तक उन्होंने मजहर का साथ नहीं छोड़ा।
मां ने किया था मना
जीनत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे मां बनना चाहती थी, अपनी फैमिली बनाना चाहती थी और लाइफ में आगे बढ़ना चाहती थी। उन्होंने ये भी बताया कि 'मजहर में वो क्वालिटी नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्हें मैंने लाइफ पार्टनर चुना। क्योंकि मजहर में मुझे सच्चा प्यार नजर आ रहा था। मेरी मां ने मुझे मना किया था लेकिन मैंने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
जीनत अमान का नाम एक समय पाकिस्तानी क्रिकेटर और अब पीएम इमरान खान के साथ भी खूब जुड़ा। भारत में 70 और 80 के दशक की ये सबसे चर्चित कहानी है लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका और इसके बाद ही जीनत अमान ने मजहर खान से शादी कर ली। लेकिन इस रिश्ते से भी उन्हें कुछ खास हासिल नहीं हुआ।