बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापामारी की। खबरों कि मानें तो इस दौरान पुलिस ने ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया है। बताया जा रहा है कि यही से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था। इसके अलावा पुलिस ने कुछ अन्य कागजात भी जब्त किए हैं और कुंद्रा के आई फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। इसे जांच के लिए फ़ॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। साथ ही खबर है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। बता दें कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है।
{"_id":"60f8624f8ebc3e1ad61cae1f","slug":"top-news-servers-seized-from-raj-kundra-s-office-and-promo-release-of-bigg-boss-ott","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: राज कुंद्रा के ऑफिस से सीज किए गए सर्वर और बिग बॉस ओटीटी का प्रोमो रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: राज कुंद्रा के ऑफिस से सीज किए गए सर्वर और बिग बॉस ओटीटी का प्रोमो रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
सलमान खान
बिग बॉस के सीजन 15 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, टीवी पर बिग बॉस के 15वें सीजन से पहले बिग बॉस ओटीटी शुरू हो रहा है। अब ईद-उल-अजहा के मौके पर सलमान ने बिग बॉस ओटीटी का पहला प्रोमो रिलीज कर फैंस को ईदी दे दी है। बॉलीवुड अभिनेता और शो के होस्ट सलमान ख़ान ने एक मज़ेदार प्रोमो के शो की आधिकारिक की है।प्रोमो में सलमान ठहाके लगाते नज़र आ रहे हैं और कहते हैं, 'इस बार का बिग बॉस इतना क्रेजी होगा कि टीवी पर बैन हो जाएगा। बिग बॉस ओटीटी वूट पर रिलीज किया जाएगा।
Bigg Boss 15: ईद पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा, बिग बॉस ओटीटी का किया आधिकारिक एलान
Bigg Boss 15: ईद पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा, बिग बॉस ओटीटी का किया आधिकारिक एलान
विज्ञापन
विज्ञापन
राज कुंद्रा-पूनम पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडल पूनम पांडे का एक वीडियो समाने आया है। इस वीडियो में उन्होंने राज कुंद्रा पर जमकर हमला किया है। पूनम कहती हैं, मेरे वकीलों के मना करने के बाद भी मैं अपना बयान जारी कर रही हूं। अगर राज कुंद्रा मेरे साथ ऐसा कर सकता है तो औरों के साथ क्या हो रहा होगा। इसका फुल स्टॉप कहां पर है ये जज करना असंभव है। इसलिए मैं उन लड़कियों से दरख्वास्त करूंगी की आप प्लीज बाहर आएं और आपके साथ ऐसा कुछ भी हुआ है तो आवाज उठाएं'।
राज कुंद्रा केस: पूनम पांडे का बड़ा खुलासा, कॉन्ट्रेक्ट साइन ना करने पर अश्लील मैसेज के साथ मेरा नंबर लीक किया गया
राज कुंद्रा केस: पूनम पांडे का बड़ा खुलासा, कॉन्ट्रेक्ट साइन ना करने पर अश्लील मैसेज के साथ मेरा नंबर लीक किया गया
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान ने इंडस्ट्री में खूब शोहरत और दौलत कमाई हैं। इंडस्ट्री में उनकी यारी-दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। सलमान का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग भी जुड़ा है लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। सलमान खान को लेकर सबके मन में ये ही सवाल रहता है कि वो शादी कब करेंगे। पिछले कई सालों से ये सवाल सलमान खान से पूछा गया लेकिन हर बार सलमान कुछ घुमावदार जवाब देकर बात ही पलट देते थे। अब हाल ही एक यूजर ने उनसे ये सवाल नहीं पूछा बल्कि कह दिया कि उनकी एक सीक्रेट फैमिली है जो भारत नहीं बल्कि दुबई में रहती है। बता दें कि सलमान अपने भाई अरबाज खान के टॉक शो के नए सीजन में पहुंचे थे। इस शो के फॉर्मेट के मुताबिक अरबाज के मेहमानों को लोगों का ट्वीट पढ़कर उस पर जवाब देना होता है। अब एक यूजर ने सलमान खान को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया जिसने सलमान को भी हैरान कर दिया। हालांकि उन्होंने इस कमेंट का जवाब भी दिया।
सवाल जवाब: यूजर ने कहा- दुबई में है सलमान खान की पत्नी और 17 साल की बेटी, दबंग खान बोले- भाई मेरी बीवी...
सवाल जवाब: यूजर ने कहा- दुबई में है सलमान खान की पत्नी और 17 साल की बेटी, दबंग खान बोले- भाई मेरी बीवी...
विज्ञापन
साहिल आनंद
- फोटो : Insatagram- @sahilanandofficial
'कसौटी जिंदगी की' फेम साहिल आनंद टेलीविजन का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे कसौटी जिंदगी के अलावा स्टूडेंट ऑफ द ईयर और रोशनी जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके काम को लोग खूब पसंद भी करते हैं। पिछले दिनों साहिल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश डालते हुए अलविदा कह डाला था। जिसके बाद उन्होंने इसके लिए अपने शुभचिंतकों से माफी भी मांगी है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका इस तरह का व्यवहार अनुचित था क्योंकि उनके फैंस और चाहने वाले इस तरह से उनके ब्रेक लेने से परेशान ही हुए हैं। साहिल अवसाद का शिकार हो चुके थे और वे खुद से समझ ही नहीं पा रहे थे कि उन्हें क्या करना चाहिए था। यही वजह रही होगी कि उन्होंने इस तरह से सोशल मीडिया पर अलविदा कहा था।
Depression: कसौटी फेम साहिल आनंद जूझ रहे डिप्रेशन से, खुद को कमरे में कर लिया था बंद
Depression: कसौटी फेम साहिल आनंद जूझ रहे डिप्रेशन से, खुद को कमरे में कर लिया था बंद
