{"_id":"60f7fc6687cc6a6c5d7408cc","slug":"salman-khan-wife-noor-and-17-years-old-daughter-lives-in-dubai-actor-gave-reaction-on-user-false-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सवाल जवाब: यूजर ने कहा- दुबई में है सलमान खान की पत्नी और 17 साल की बेटी, दबंग खान बोले- भाई मेरी बीवी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सवाल जवाब: यूजर ने कहा- दुबई में है सलमान खान की पत्नी और 17 साल की बेटी, दबंग खान बोले- भाई मेरी बीवी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान ने इंडस्ट्री में खूब शोहरत और दौलत कमाई हैं। इंडस्ट्री में उनकी यारी-दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। सलमान का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग भी जुड़ा है लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। सलमान खान को लेकर सबके मन में ये ही सवाल रहता है कि वो शादी कब करेंगे। पिछले कई सालों से ये सवाल सलमान खान से पूछा गया लेकिन हर बार सलमान कुछ घुमावदार जवाब देकर बात ही पलट देते थे।
यूजर ने कहा सलमान की बीवी और बच्चे हैं
अब हाल ही एक यूजर ने उनसे ये सवाल नहीं पूछा बल्कि कह दिया कि उनकी एक सीक्रेट फैमिली है जो भारत नहीं बल्कि दुबई में रहती है। बता दें कि सलमान अपने भाई अरबाज खान के टॉक शो के नए सीजन में पहुंचे थे। इस शो के फॉर्मेट के मुताबिक अरबाज के मेहमानों को लोगों का ट्वीट पढ़कर उस पर जवाब देना होता है। अब एक यूजर ने सलमान खान को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया जिसने सलमान को भी हैरान कर दिया। हालांकि उन्होंने इस कमेंट का जवाब भी दिया।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज खान ने जो कमेंट पढ़ा उसमें लिखा था, 'कहां छुपा बैठा है डरपोक। भारत में सब जानते हैं कि तू दुबई में अपनी बीवी नूर और 17 साल की बेटी के साथ है। भारत के लोगों को कब तक बेवकूफ बनाएगा'। इसे सुनकर सलमान पहले तो हैरान रह गए और फिर उन्होंने पूछा, 'ये किसके लिए है'?
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अरबाज ने बताया कि ये कमेंट सलमान के लिए ही किया गया है। इस पर सलमान ने कहा, 'इन लोगों को बहुत पता है। ये सब बकवास है। मुझे नहीं पता कि किसके बारे में बात की है और कहां पोस्ट किया है। ये जो कोई भी है जो सोचता है मैं उसे जवाब देना चाहता हूं। भाई मेरी कोई बीवी नहीं है। मैं भारत में रहता हूं, गैलेक्सी अपार्टमेंट में 9 साल की उम्र से रह रहा हूं। मैं इस शख्स को जवाब नहीं देने जा रहा, पूरी दुनिया जानती है कि मैं कहां रहता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
बता दें कि सलमान खान की शादी के सवाल पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी काफी उत्साहित नजर आते है। बिपाशा बसु और करण की शादी के मौके पर भी सलमान से पूछा गया था कि वो कब शादी कर रहे हैं इस पर उन्होंने पलट कर रिपोर्टर से पूछ लिया था कि वो पहले अपनी शादी के बारे में बताएं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
सलमान का नाम ऐश्वर्या, संगीता बिजलानी, सोमी अली, कटरीना कैफ और यूलिया से जुड़ चुका है। सलमान इन दिनों सिर्फ अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। सलमान बहुत जल्द फिल्म 'टाइगर 3' और 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।