सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा के ऑफिस पर रेड, सीज किए गए सर्वर, बिजनेस पार्टनर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Case Police raid Shilpa Shetty husband office seized server and iPhone lookout issued for his brother-in-law
राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापामारी की। खबरों कि मानें तो इस दौरान पुलिस ने ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया है। बताया जा रहा है कि यही से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था। इसके अलावा पुलिस ने कुछ अन्य कागजात भी जब्त किए हैं और कुंद्रा के आई फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। इसे जांच के लिए फ़ॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। साथ ही खबर है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। बता दें कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है।



शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है। 

Trending Videos
Raj Kundra Case Police raid Shilpa Shetty husband office seized server and iPhone lookout issued for his brother-in-law
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : instagram/theshilpashetty

वहीं, राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बक्षी के खिलाफ भी 'लुकआउट' नोटिस जारी हुआ है। पुलिस की मानें तो इस मामले में बक्षी सहभियुक्त हैं। बक्षी 'हॉटशॉट' का निर्माण करने वाली केनरीन कंपनी के को-ओनर हैं। इससे पहले मंगलवार को पूरे मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बयान जारी किया है। मिलिंद भारंबे ने कहा, 'फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी फिल्म के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में कल तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा की मुंबई में स्थित वियान कंपनी का टाइअप लंडन में केंद्रीन कंपनी से है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Case Police raid Shilpa Shetty husband office seized server and iPhone lookout issued for his brother-in-law
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'हमने निर्माता उमेश कामत को गिरफ्तार किया है, जो कि भारत में राज कुंद्रा के काम को देख रहे थे। छापेमारी के दौरान राज कुंद्रा के खिलाफ हमें कई सबूत मिले, जिसके बाद हमने उन्हें गिरफ्तार किया। अभी तक हमें शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले है और न ही उनके सक्रिय होने की बात सामने आई है। हम लगातार जांच कर रहे हैं। हम सभी विक्टिम से अपील करते हैं कि वो क्राइम ब्रांच से संपर्क करके शिकायत दर्ज कराएं। हम एक्शन लेंगे।'



 
Raj Kundra Case Police raid Shilpa Shetty husband office seized server and iPhone lookout issued for his brother-in-law
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Twitter
फरवरी में भी दर्ज हुई थी शिकायत
फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उमेश कामत, कुंद्रा की कंपनी के लिए पहले काम कर चुके थे।

 
विज्ञापन
Raj Kundra Case Police raid Shilpa Shetty husband office seized server and iPhone lookout issued for his brother-in-law
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed