बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की बातों को लेकर भी करीना सुर्खियां बटोरती हैं। इसी साल करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने लाडले के नामकरण का भी खुलासा कर दिया। दरअसल करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे का नाम जेह रखा है। कुछ दिनों पहले करीना ने जेह की एक तस्वीर साझा की थी, लेकिन उस तस्वीर में उनका चेहरा साफ नहीं नजर आ रहा था।
ईद मुबारक: सारा अली खान की गोद में बैठे नजर आए करीना के लाडले जेह, तस्वीर देख फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान ने ईद के मौके पर इस तस्वीर को साझा करते हुए सबको बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ईद मुबारक, अल्लाह सभी को शांति, खुशहाली और सकारात्मकता दें। अच्छे दिनो की उम्मीद है'। एक तरफ फैंस को जहां सारा का ये पोस्ट पसंद आया तो वहीं जेह के चेहरे को इमोजी से ढक देना फैंस को सही नहीं लगा। बहुत से लोग इस इंतजार में हैं कि जल्द से जल्द जेह का चेहरा सामने आ जाए।
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले भी करीना जेह की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं, लेकिन हर बार किसी ना किसी तरह से उनके नन्हे राजकुमार का चेहरा ढका रहता है। अब इस बार भी जेह का चेहरा पूरी तरह से सामने नहीं आया है। बता दें कि तैमूर के जन्म के बाद से सैफ और करीना अपने दूसरे बेटे की तस्वीरों को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं और वो तुरंत अपने बेटे की तस्वीर दुनिया को नहीं दिखाना चाहते हैं।
बात करें सारा अली खान की तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाती हैं। सारा अपनी ग्लैमरस तस्वीरें तो साझा करती ही हैं साथ ही उनकी बुआ सबा पटौदी भी उनके बचपन की प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सारा की क्यूट तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।
सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। अब वो बहुत जल्द आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष नजर आएंगे।