सब्सक्राइब करें

राज कुंद्रा केस: पूनम पांडे का बड़ा खुलासा, कॉन्ट्रेक्ट साइन ना करने पर अश्लील मैसेज के साथ मेरा नंबर लीक किया गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Case Poonam Pandey disclosure says my number was leaked with obscene messages for not signing the contract
पूनम पांडे, शिल्पा औऱ राज - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच मॉडल पूनम पांडे का एक वीडियो समाने आया है। इस वीडियो में उन्होंने राज कुंद्रा पर जमकर हमला किया है।



पूनम कहती हैं, मेरे वकीलों के मना करने के बाद भी मैं अपना बयान जारी कर रही हूं। अगर राज कुंद्रा मेरे साथ ऐसा कर सकता है तो औरों के साथ क्या हो रहा होगा। इसका फुल स्टॉप कहां पर है ये जज करना असंभव है। इसलिए मैं उन लड़कियों से दरख्वास्त करूंगी की आप प्लीज बाहर आएं और आपके साथ ऐसा कुछ भी हुआ है तो आवाज उठाएं'।

Trending Videos
Raj Kundra Case Poonam Pandey disclosure says my number was leaked with obscene messages for not signing the contract
पूनम पांडे - फोटो : Social Media

पूनम आगे कहती हैं, 'जब मैंने कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के लिए इनकार कर दिया। तो उन्होंने मुझे धमकी दी और धमकी ये थी कि मुझे उनका नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना पड़ेगा। वो जैसा कहेंगे वैसा शूट करना पड़ेगा। उन्होंने मेरे फोन नंबर एक मैसेज के साथ लीक किया। जिसमें लिखा था, कॉल मी नाउ, आई वील स्ट्रिपड फॉर यू'। उसके बाद मुझे दूनियाभर से फोन कॉल आ रहे थे। मुझे धमकियां मिल रही थी। मुझे याद उस वक्त मैं छुप के रह रही थी। मैं डर रही थी कि मेरे साथ कुछ हो जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Case Poonam Pandey disclosure says my number was leaked with obscene messages for not signing the contract
राज कुंद्रा-पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले पूनम ने कहती हैं, इस वक्त मेरा दिल शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए दुख रहा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि शिल्पा किन हालातों से गुजर रही होंगी। इसलिए मैं इस अवसर का इस्तेमाल अपना ट्रॉमा हाईलाइट करने के लिए नहीं करूंगी। बस मैं एक चीज कहना चाहूंगी कि साल 2019 में मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।' अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'इसी के साथ राज कुंद्रा के खिलाफ चोरी और फ्रॉड का बॉम्बे हाईकोर्ट में केस भी दर्ज कराया था। अभी ये मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं इस पर कम बात करना चाहूंगी। मुझे अपनी पुलिस और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।'





 

Raj Kundra Case Poonam Pandey disclosure says my number was leaked with obscene messages for not signing the contract
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey

पूनम पांडे ने इससे पहले भी राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बीते साल ही उन्होंने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाहा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। पूनम पांडे ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी गैर कानूनी तरीके से उनके वीडियोज और तस्वीरों का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन
Raj Kundra Case Poonam Pandey disclosure says my number was leaked with obscene messages for not signing the contract
पूनम पांडे - फोटो : instagram/ipoonampandey

पूनम का कहना है कि उनके और राज की कंपनी के बीच कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, लेकिन अब वह खत्म हो गया है। तब कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर भी पूनम भी आरोप लगाए। हालांकि, राज कुंद्रा और सौरभ कुशवाहा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed