बॉलीवुड में बहुत ही ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार से नहीं बल्कि सादगी से लोगों का दिल जीता है। इसमें अभिनेत्री प्रीति झंगियानी का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपने मासूम चेहरे से लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया था। हालांकि मनोरंजन जगत में बहुत से सितारों के साथ ऐसा हुआ है कि एक वक्त तो उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन कुछ समय बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गए। 90 के दशक की बहुत कम ही अभिनेत्रियां हैं जो पर्दे पर नजर आती हों, उनमें से भी अधिकतर किसी रियलिटी शो में जज के रूप में ही नजर आती हैं।
गुमनाम सितारे: इतनी बदल चुकी हैं 'मोहब्बतें' की अभिनेत्री प्रीति झंगियानी, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मोहब्बतें' में प्रीति जिमी शेरगिल के अपोजिट नजर आईं थीं वहीं फिल्म में इन दोनों की कहानी को बहुत ही पसंद किया गया था। मोहब्बतें के बाद प्रीति 'आवारा पागल दीवाना', 'चांद के पार चलो', 'वाह तेरा क्या कहना' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट नहीं हुई।
View this post on Instagram
बॉलीवुड में उन्हें असफलता मिलने लगी तो उन्होंने साउथ, पंजाबी और बंगाली फिल्में की। एक समय वो साउथ फिल्मों की भी हिट हीरोइन बनीं रहीं लेकिन ये सफर भी लंबे समय तक नहीं चल पाया। इसके बाद बाद प्रीति धीरे धीरे फिल्मों से गायब होने लगीं, लेकिन उनकी सादगी भरी मुस्कान लोग कभी नहीं भूले।
प्रीति फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिस पर फैंस ने जमकर कमेंट किए थे। प्रीति के चेहरे में काफी बदलाव आ गया है लेकिन आज भी वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों पर लोगों ने खूबसूरत, सुंदर जैसे कमेंट किए तो वहीं दिल और फायर वाले इमोजी भी बनाए।
बता दें की प्रीति इन दिनों फिल्मों से बिल्कुल ही कट चुकी हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। उन्हें पिछले काफी लंबे समय से किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देख फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।