फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोशूट: परिणीति चोपड़ा से लेकर लारा दत्ता तक, बाथटब में अभिनेत्रियों का दिखा ग्लैमरस अवतार

Wed, 21 Jul 2021 07:01 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 21 Jul 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif lara dutta parineeti chopra to nargis fakhri these bollywood actresses look hot in bathtub photoshoot
नरगिस फाखरी, कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने फैशन से भी अपने प्रशंसकों को खूब प्रभावित और प्रेरित करती हैं। सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय के साथ-साथ दर्शकों को अपने बोल्ड लुक से हैरान कर देती हैं। बॉलीवुड की कई ऐसी अदाकाराएं भी हैं, जिन्होने अपने बोल्ड फोटोशूट से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर उन्हें देखने के बाद प्रशंसक बस उन्हें देखते ही रह गए और उनकी तारीफ के पूल बांध दिए। 



अपने हॉट फोटोशूट से जीता सबका दिल

फिल्म जगत की इन खूबसूरत अदाकाराओं ने कुछ ऐसे फोटोशूट भी करवाए जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। उनकी इन हॉट और बोल्ड तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसको के होश पूरी तरह उड़ गए। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने बाथटब में फोटो शूट करवाया और ये अभिनेत्रियां बहुत ही ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्रियां इस लिस्ट में शामिल हैं।

katrina kaif lara dutta parineeti chopra to nargis fakhri these bollywood actresses look hot in bathtub photoshoot
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

कटरीना कैफ

फैशन की बात हो या ब्यूटी की कटरीना कैफ बॉलीवुड की वो अदाकारा हैं जिनकी खूबसूरती की तारीफ खुद बॉलीवुड जगत में बहुत लोग करते हैं फिर चाहे वो अभिनेता हो या अभिनेत्री। कटरीना कैफ प्यारी होने के साथ-साथ हॉट और बोल्ड भी हैं। एक ब्लैक एंड व्हाईट फोटोशूट में बाथ टब में भीगा भीगा अंदाज काफी लुभावना लग रहा है।

katrina kaif lara dutta parineeti chopra to nargis fakhri these bollywood actresses look hot in bathtub photoshoot
नरगिस फाखरी - फोटो : Social Media

नरगिस फाखरी

रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ और वरुण धवन के साथ फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में काम कर चुकी अभिनेत्री नरगिस फाखरी काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। नर्गिस फाखरी भी सोशल मीडिया पर उनके हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट्स की तस्वीरे साझा करती हैं। एक मैगजीन के लिए किए गए फोटोशूट में नरगिस फाखरी बाथटब में लेटी दूध की नदी में गोता लगाती हुई बहुत ही हॉट लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif lara dutta parineeti chopra to nargis fakhri these bollywood actresses look hot in bathtub photoshoot
परिणीती चोपड़ा - फोटो : Social Media

परिणीति चोपड़ा 

साल 2019 में परिणीती चोपड़ा ने अपना वजन कम करके हर किसी को हैरान कर दिया था। लेकिन परिणीति चोपड़ा  को उनके फैशन के लिए प्रशंसक काफी सरहाते हैं। साल 2015 में परिणीति चोपड़ा ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में वो बाथटब में बैठी हैं और उन्होने सिर्फ व्हाइट रंग की शर्ट पहनी है और उनके हाथ में सिगार है और आंखो पर चश्मा। परिणीति चोपड़ा का ये हॉट एंड बोल्ड अंदाज कम ही देखने को मिलता हैं। उनका ये बाथटब फोटोशूट प्रशंसकों को काफी पसंद आया था।

विज्ञापन
katrina kaif lara dutta parineeti chopra to nargis fakhri these bollywood actresses look hot in bathtub photoshoot
लारा दत्ता - फोटो : Social Media

लारा दत्ता

लारा दत्ता ने भी बाथटब में ये फोटोशूट डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए ही किया था। उन्होने अपने इस फोटोशूट से हर किसी को हैरान कर दिया था। हाथों में पानी की पाईप लेकर हरियाली के बीचों बीच टब में बैठी लारा दत्ता काफी क्यूट और हॉट लग रही हैं। उनकी ये फोटोशूट प्रशंसकों को बहुत ही पसंद आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed