पिछले साल ही नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह से शादी रचाई है जिसके तुरंत बाद उनके गर्भवती होने की खबरें आने लगी थीं। जिसपर नेहा ने कुछ नहीं कहा था क्योंकि यह उनके आने वाले गीत के लिए एक प्रमोशनल स्टंट के अतिरिक्त कुछ नहीं था जिसके लिए फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया गया था लेकिन एक बार फिर नेहा की गर्भवती होने की बात जोर पकड़ रही है। नेहा और रोहन एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अक्सर अपने प्यार को सोशल मीडिया पर अभिव्यक्त करते हैं। दोनों ही इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें डालते रहते हैं। उनके कैप्शन में भी खूब प्यार झलकता है। थोड़े ही दिन पहले दोनों को साथ में एयरपोर्ट फर स्पॉट भी किया गया था। कुछ दिनों से नेहा का ड्रेसिंग सेंस भी काफी बदला सा नजर आ रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए नेहा और रोहन की तस्वीरें जो कि नेहा के गर्भवती होने का दे रही हैं सबूत।
PICS: क्या मां बनने वाली हैं नेहा कक्कड़, ये तस्वीरें दे रहीं सबूत, इंडियन आइडल से भी हैं गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगे से डाल रखा है दुपट्टा
नेहा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उन्होंने पर्पल कलर का सूट पहना हुआ है और रोहनप्रीत के साथ प्यारभरी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। नेहा ने आगे की तरफ से पेट को ढांकते हुए दुपट्टा डाला हुआ है। तस्वीरों में वे साइड पोज ज्यादा दे रही हैं।
दे रही हैं ईद की मुबारकबाद
नेहा इन तस्वीरों के साथ अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रही हैं। बैकग्राउंड में डेकोरेशन दिखाई दे रहा है। लाइट्स और गुब्बारे बहुत अच्छे लग रहे हैं। नेहा के चेहरे पर भी बहुत ज्यादा मेकअप नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि तस्वीरों में वे रोहनप्रीत के साथ बहुत खुश नजर आ रही हैं।
इंडियन आईडल में नहीं दिख रहीं
नेहा काम को लेकर बहुत सक्रिय रहती हैं। वे टेलीविजन पर या सोशल मीडिया पर थोड़े-थोड़े दिनों में चर्चा का विषय बन ही जाती हैं लेकिन लंबे समय से नेहा इंडियन आईडल के सेट पर भी नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गर्भावस्था के कारण उन्होंने छुट्टी ले रखी है।
बदला-बदला सा है अंदाज
नेहा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ढीले-ढाले कपड़ों में ही नजर आ रही हैं। वे रोहनप्रीत का हाथ पकड़कर ही आती-जाती दिखाई देती हैं। उनके इस अंदाज को देखकर उनके प्रशंसकों को भी लग रहा है कि वे जल्दी ही खुशखबरी सुनाने वाली हैं। उनके कमेंट सेक्शन में भी फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं।