फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘गदर एक प्रेमकथा’ की सीक्वेल की ये है असली सच्चाई, बेटे को वापस लाने तारा अभी नहीं जाएगा पाकिस्तान

Wed, 21 Jul 2021 05:50 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 21 Jul 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Gadar Ek Prem katha sequel in talks director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल की फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ ने बीते महीने ही अपनी रिलीज के 20 साल पूरे किए। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा अपने करियर की इस सबसे बड़ी हिट को लेकर हमेशा उत्साहित रहे हैं। लेकिन, इस बार वह जिस योजना पर काम कर रहे हैं, वह कामयाब रही तो फिल्म के हीरो सनी देओल के लिए अगले लोकसभा चुनाव के दौरान ये अचूक बाण हो सकती है। सनी देओल और अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को लेकर अनिल शर्मा फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ की सीक्वेल बनाना चाहते हैं। इसे लेकर वह फिल्म की निर्माता कंपनी जी स्टूडियोज से चर्चा भी शुरू कर चुके हैं लेकिन जी स्टूडियोज के सूत्र बताते हैं कि अभी ये सब बातचीत के स्तर पर ही है और फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ की सीक्वेल का आधिकारिक एलान होने में समय लगना लाजिमी है। अनिल शर्मा इन दिनों अपनी ही एक और फिल्म ‘अपने’ की सीक्वेल की तैयारियों में व्यस्त है जिसमें वह देओल परिवार की तीन पीढ़ियों को निर्देशित करने की चाहत रखते हैं।

Gadar Ek Prem katha sequel in talks director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol
अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर ‘अमर उजाला’ से बातें करते हुए अनिल ने कहा था कि ये फिल्म भले बंटवारे के वक्त की हो लेकिन इसमें हमने पाकिस्तान के वकार का भी पूरा ख्याल रखा। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ हमारी परंपरा रही है और पड़ोसी को नीचा दिखाना हमारे संस्कार नहीं हैं। हम पाकिस्तान को फिल्म में कहीं नीचा नहीं दिखाना चाहते थे। और, पाकिस्तान के इस वकार को परदे पर पेश करने की हमारी कल्पना को अमरीश पुरी ने साकार कर दिया।’ लेकिन, अब जो फिल्म अनिल शर्मा बनाना चाहते हैं, उसकी कहानी के हालात बदल सकते हैं। इस बार की कहानी के मुताबिक तारा को पाकिस्तान जाना है। लेकिन सकीना को लाने के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे को वापस लाने।

Gadar Ek Prem katha sequel in talks director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल अब सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। उनकी उम्र भी ढलती जा रही है। 64 साल के हो चुके सनी देओल की आखिरी हिट फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ रही है जो साल 2011 में रिलीज हुई। उसके बाद से सनी देओल लाइन से 10 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। सनी देओल की बॉक्स ऑफिस वैल्यू मौजूदा फिल्म कारोबार में कितनी है, इसके बारे में तो कोई फिल्म निर्माता खुलकर बात नहीं करता लेकिन सबका मानना यही है कि सनी देओल को लीड हीरो लेकर फिल्म बनाना बहुत बड़ा रिस्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar Ek Prem katha sequel in talks director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol
अनिल शर्मा- गदर एक प्रेमकथा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ की सीक्वेल जब भी बनेगी जी स्टूडियोज के सहयोग से ही बनेगी। इसी कंपनी ने फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ का निर्माण किया था और फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकार उसी के पास है। वहीं इसकी सीक्वेल को लेकर अनिल शर्मा खासे उत्साहित हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सीक्वेल की चर्चाएं भी खूब हैं। इस बाबत अनिल शर्मा को भेजे संदेश का जवाब तो अभी तक नहीं आया है लेकिन जी स्टूडियोज इन खबरों से वाकिफ़ है। वहां अभी फिल्म को लेकर कुछ खास योजनाएं भी नहीं हैं। इस सीक्वेल को लेकर अनिल शर्मा के उत्साह की बात जी स्टूडियो भी मानता है, लेकिन इस सीक्वेल फिल्म की कथा का अभी पहला अध्याय भी शुरू होना बाकी है।

विज्ञापन
Gadar Ek Prem katha sequel in talks director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol
अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा और सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ को लेकर मथुरा में जन्मे अनिल शर्मा कहते हैं, ‘मेरे मन में एक ऐसी फिल्म बनाने का सपना शुरू से पल रहा था जैसी फिल्में ‘मुगल ए आजम’, ‘पाकीजा’ या ‘शोले’ रही हैं। मैं ऐसी ही एक और फिल्म बनाना चाहता था। मुझे एक ऐतिहासिक फिल्म बनानी थी और तभी मुझे लेखक शक्तिमान ने ये कहानी सुनाई। फिल्म के गीतकार आनंद बक्शी को जब मैंने फिल्म के गानों की सिटिंग के दौरान फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ की पूरी पटकथा सुनाई तो वह उठकर खड़े हो गए और मुझे गले लगाकार बोले, ये तो एक और मुगल ए आजम है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed