फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: सोनम के इन बयानों से मचा था बवाल, ऐश्वर्या को कहा आंटी तो परिणीति को दी टाइट कपड़े न पहनने की सलाह

Thu, 09 Jun 2022 08:40 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 09 Jun 2022 08:40 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Sonam Kapoor Controversial Statements, From Calling Aishwariya Rai Aunty to Give Fashion Advise To Parineeti Chopra
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 9 जून 1985 को मुंबई में जन्मी सोनम के लिए इस बार का जन्मदिन हर बार से खास है, क्योंकि वह जल्दी ही मां बनने वाली हैं। सोनम उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी में से हैं, जो अपने फैशन सेंस और एक्टिंग के साथ बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार अपने बयानों की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Birthday Special Sonam Kapoor Controversial Statements, From Calling Aishwariya Rai Aunty to Give Fashion Advise To Parineeti Chopra
सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या को कह दिया था आंटी
2009 में सोनम कपूर एक ब्रांड का हिस्सा बनी थीं, जिसका कई वर्षों तक ऐश्वर्या राय चेहरा थीं। ऐश्वर्या को ये बात पसंद नहीं आई थीं। ऐसे में जब एक इंटरव्यू के दौरान सोनम से सवाल किया गया, तो उन्होंने ऐश्वर्या राय को गुजरे जमाने की आंटी कह दिया। सोनम ने क्लियर करते हुए कहा था, 'ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ काम किया है, तो उन्हें आंटी ही बुलाऊंगी ना।' फैंस को सोनम का ये कमेंट बिलकुल पसंद नहीं आया था और उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।

Birthday Special Sonam Kapoor Controversial Statements, From Calling Aishwariya Rai Aunty to Give Fashion Advise To Parineeti Chopra
रणबीर कपूर और सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं
सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन दिनों दोनों के अफेयर की खूब खबरें आती थीं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान जब सोनम से रणबीर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘रणबीर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं है। क्या लड़कियां उनको पसंद कर रही हैं, सच में? रणबीर एकदम सेक्सी नहीं है। वह मामा बॉय है, जिसके पैर के नाखून भी मां काटती हैं।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Sonam Kapoor Controversial Statements, From Calling Aishwariya Rai Aunty to Give Fashion Advise To Parineeti Chopra
दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

डेटिंग रूमर्स पर दिया ये बयान
एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर से पूछा गया था कि कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस और एक्टर की डेटिंग की खबरें क्यों आती हैं। इस पर सोनम कपूर का कहना था कि सभी एक्टर अपनी पीआर टीम की मदद से ये डेटिंग रूमर्स क्रिएट करते हैं। दीपिका पादुकोण की पीआर टीम काफी जोश में रहती है।

विज्ञापन
Birthday Special Sonam Kapoor Controversial Statements, From Calling Aishwariya Rai Aunty to Give Fashion Advise To Parineeti Chopra
सोनम कपूर, परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति को दी थी ये सलाह
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में जब सोनम कपूर से परिणीति चोपड़ा को लेकर सवाल किया गया, तो उनके जवाब से हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, करण जौहर ने परिणीति के फैशन को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में सोनम ने कहा था कि परिणीति को टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed