फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: आखिर क्यों, जीनत अमान के साथ रेप सीन नहीं करना चाहता था ये एक्टर

Sun, 19 Nov 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sun, 19 Nov 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
birthday special 70s bold acrtress zeenat aman turns 66
जीनत अमान

जीनत अमान, बॉलीवुड का ऐसा नाम जिन्होंने पर्दे पर सीधी सादी हीरोइनों की परिभाषा बदल दी। पर्दे पर बोल्डनेस के साथ दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर सालों तक राज किया। 19 नवंबर 1951 को मुंबई में पैदा हुईं जीनत आज 66 साल की हो गई हैं। चर्चा है कि उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनने वाली है इसके लिए प्रियंका चोपड़ा के नाम पर विचार चल रहा है। इन सबके अलावा ऐसा बहुत कुछ है, जिससे वो जिदंगी भर दो-चार होती रहीं। आज हम ऐेसे ही एक किस्से के बारे में आपको बता रहे हैं।



पढ़ें: B'Day Spl: होटल में राज कपूर की बांहों में जीनत अमान को देख टूट गया था इस सुपरस्टार का दिल

birthday special 70s bold acrtress zeenat aman turns 66
ज़ीनत अमान

बॉलीवुड में एक समय ऐसा हुआ करता था जब डकैतों को लेकर बहुत सी फिल्में बना करती थीं। केवल एक्टर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को डकैत का रोल दिया जाता था। फिल्म 'डाकू हसीना' के लिए जीनत अमान और राकेश रोशन को साइन किया गया था और खलनायक का किरदार रजा मुराद को दिया गया।

birthday special 70s bold acrtress zeenat aman turns 66
जीनत अमान

निर्देशक अशोक देव ने इस फिल्म को 1977 में बनाया था। फिल्म महिला डकैत पर बनी थी। ऐसी फिल्म में रेप सीन होना बहुत जरूरी होता था। इसी के बाद नायिकाएं बंदूक उठा लेती थीं और डकैत बन जाती थीं। इसके बाद वो अपने रेप का बदला लिया करती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special 70s bold acrtress zeenat aman turns 66
जीनत अमान

फिल्म के एक सीन में रजा मुराद और जीनत अमान के बीच रेप सीन फिल्माया जाना था लेकिन रजा मुराद ने इस सीन के लिए मना कर दिया। दरअसल जीनत अमान रिश्ते में रजा मुराद की कजिन है। फिल्म के निर्देशक ने रजा मुराद को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। 

विज्ञापन
birthday special 70s bold acrtress zeenat aman turns 66
जीनत अमान

रजा मुराद को समझाने का जिम्मा निर्देशक ने जीनत को दी। तब जीनत अमान ने उन्हें समझाया कि बतौर एक्टर उन्हें रिश्ते नहीं अपना काम देखना चाहिए। एक्टिंग के दौरान अभिनेता अपना किरदार निभाता है। जीनत की बात रजा मुराद को समझ आ गई और वह ये सीन करने के लिए तैयार हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed