सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan Ott Movies: ओटीटी पर मौजूद इन फिल्मों में दिखेगा वरुण धवन का दमदार अभिनय, आज ही करें वॉचलिस्ट में शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 24 Apr 2022 08:11 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Actor Varun Dhawan Movies on OTT Platform in Hindi 
वरुण धवन की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने अभिनय के दम पर लाखों फैंस बनाए हैं। वरुण एक अच्छे डांसर भी हैं। अब तक ज्यादातर हिट फिल्में देने वाले वरुण धवन मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। इनको बचपन में रेसलिंग का काफी शौक था। वह रेसलर ही बनना चाहते थे, हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'माय नेम इज खान' थी, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में वरुण ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कदम रखा था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। 24 अप्रैल को वरुण धवन का 35वां जन्मदिन है। तो चलिए इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी हिट फिल्मों के बारे में जो ओटीटी प्लेटफार्म पर भी मौजूद हैं।

Trending Videos
Birthday Special Actor Varun Dhawan Movies on OTT Platform in Hindi 
मैं तेरा हीरो - फोटो : सोशल मीडिया

मैं तेरा हीरो
प्लेटफॉर्म- जी 5

मैं तेरा हीरो एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। ये एक आकर्षक, साहसी और शरारती लड़के सीनू (वरुण धवन) की कहानी है। जो सुनैना (इलियाना डिक्रूज) के प्यार में पड़ जाता है। इस फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी और रोमांस देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Actor Varun Dhawan Movies on OTT Platform in Hindi 
सुई धागा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुई धागा
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो

मौजी (वरुण धवन) अपनी पत्नी ममता (अनुष्का शर्मा) के साथ अपना खुद का कपड़ों का बिजनेस शुरू करने का फैसला करता है। अपना नाम बनाने के लिए वह तमाम कारीगरों की मदद लेता है और एक फेमस फैशन शो में हिस्सा लेता है और जीतता है।

Birthday Special Actor Varun Dhawan Movies on OTT Platform in Hindi 
फिल्म बदलापुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बदलापुर
प्लेटफॉर्म-  जी 5

बदलापुर एक एक्शन बेस्ड फिल्म है। इसमें वरुण धवन एक विलेन के रूप में हैं। वहीं यामी गौतम उनकी पत्नी के रूप में नजर आई हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों को खोने से परेशान होने के बाद बदला लेने के लिए मिशन पर निकल जाता है।

विज्ञापन
Birthday Special Actor Varun Dhawan Movies on OTT Platform in Hindi 
जुड़वा 2

जुड़वा 2
प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

जुड़वा दो भाई राजा और प्रेम (वरुण धवन) की कहानी है। दोनों जन्म के समय अलग हो जाते हैं, क्योंकि उनके पिता एक तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हैं। दोनों अजब तरीके से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। ये भी एक कॉमेडी फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed