सब्सक्राइब करें

आखिरी मुलाकात में मधुबाला की हालत देख टूट गए थे दिलीप कुमार, दुखद था इस प्रेम कहानी का अंत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 11 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar madhubala love story Birthday Special
मधुबाला और दिलीप कुमार - फोटो : फाइल

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar Birthday) का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। बॉलीवुड में उन्हें 'ट्रेजडी किंग' और' द फर्स्ट खान' के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मों में उनके अभिनय की शैली को लोगों ने बहुत पसंद किया। दिलीप साहब ने सायरा बानो से शादी की लेकिन मधुबाला से उनकी मोहब्बत के किस्से भी कम नहीं रहे। आज आपको बताते हैं यही किस्सा।

Dilip Kumar madhubala love story Birthday Special
मधुबाला और दिलीप कुमार - फोटो : फाइल

दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा में स्वीकार किया कि वे मधुबाला की तरफ आकर्षित थे। दोनों एक दूसरे से मोहब्बत भी करने लगे थे लेकिन मधुबाला के पिता को ये कतई मंजूर नहीं था। और फिर जब बीआर चोपड़ा के साथ 'नया दौर' फिल्म को लेकर कोर्ट केस हो गया तो दिलीप कुमार और मधुबाला के पिता के रिश्ते और खराब हो गए। 

Dilip Kumar madhubala love story Birthday Special
दिलीप कुमार मधुबाला - फोटो : फाइल

दरअसल 'नया दौर' की शूटिंग 40 दिनों तक आउटडोर होनी थी, लेकिन मधुबाला के पिता इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हुए। इसी बीच बीआर चोपड़ा ने मधुबाला की जगह वैजयंतीमाला को साइन कर लिया। लेकिन यह मामला इतना बिगड़ा कि कोर्ट तक पहुंच गया जिससे दिलीप और मधुबाला की लवस्टोरी पर भी इफेक्ट पड़ा। इसके साथ ही दोनों की प्रेम कहानी भी अदालत पहुंच गई और दिलीप कुमार ने फिल्म के डायरेक्टर का साथ दिया और मधुबाला के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar madhubala love story Birthday Special
दिलीप कुमार और मधुबाला - फोटो : फाइल

कुछ दिनों बाद इस केस का निपटारा हो गया तब दिलीप कुमार ने मधुबाला से शादी करने को कहा। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि आप मेरे पिता से माफी मांग लीजिए लेकिन दिलीप साहब ने ऐसा करने से साफ इनकार दिया और यहीं से दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए।

विज्ञापन
Dilip Kumar madhubala love story Birthday Special
'मुगल-ए-आजम' में दिलीप कुमार और मधुूबाला - फोटो : फाइल

कहते हैं फिल्म मुगल ए आजम की शूटिंग के दौरान बात यहां तक पहुंच गई थी कि दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक दूसरे को पहचानना तक बंद कर दिया था। इसके बाद दिलीप कुमार ने सायरो बानो को अपना जीवन साथी चुन लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed