{"_id":"5a9b73e04f1c1b355a8b4b2b","slug":"birthday-special-dina-pathak-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: फिल्मों की इस क्यूट दादी ने आजादी के आंदोलन में लिया था हिस्सा, कॉलेज ने कर दिया बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: फिल्मों की इस क्यूट दादी ने आजादी के आंदोलन में लिया था हिस्सा, कॉलेज ने कर दिया बाहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दीना पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में मां, सास और क्यूट दादी के किरदार से लोगों के दिलों में बसने वाली एक्ट्रेस दीना पाठक का जन्म गुजरात के अमरेली में 4 मार्च, 1922 को हुआ था। दीना पाठक बॉलीवुड की उन एक्टर्स में से हैं जो अपनी एक्टिंग की काबिलियत से कई बड़े-बड़े लोगों को पीछे छोड़ दिया। फिल्मों में उन्हें देख ऐसे लगता था कि पड़ोस में ही रहने वाली कोई बुजुर्ग महिला है या फिर अपनी ही दादी हैं।
2 of 6
दीना पाठक
दीना पाठक स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय थीं। आलम ये था कि मुंबई की सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्हें निकाल दिया गया था। मार्च 1979 में 'फिल्मफेयर' पत्रिका में दीना पाठक ने बताया कि कॉलेज से बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने दूसरे कॉलेज में पढ़ाई कर अपनी बी.ए. की डिग्री ली।
3 of 6
दीना पाठक
दीना की शादी बलदेव पाठक से हुई। वह मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के नजदीक अपोलो बंडर के पास कपड़े सिलने की दुकान चलाते थे। बलदेव पाठक राजेश खन्ना और दिलीप कुमार के कपड़े डिजाइन करते थे। उन्होंने ही राजेश खन्ना के लिए 'गुरु कुर्ता' और ऐसे अन्य कपड़े डिजाइन किए थे। वो अपने आप को इंडिया का पहला डिजाइनर कहते थे हालांकि राजेश खन्ना की फिल्मों के करियर में जब गिरावट होनी शुरू हुई तो बलदेव की दुकान पर भी असर पड़ा। बाद में उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी और 52 साल की उम्र में दीना पाठक के पति का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीना पाठक और रत्ना शाह पाठक
दीना पाठक की बड़ी बेटी रत्ना पाठक शाह और छोटी बेटी सुप्रिया पाठक आज एक्टिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। रत्ना की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई और सुप्रिया की पंकज कपूर से। दीना पाठक ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनका अभिनय करियर 60 साल लंबा था। फिल्मों के साथ-साथ वो गुजराती थियेटर में भी काफी सक्रिय थीं।
विज्ञापन
5 of 6
दीना पाठक
उन्हीं के प्रभाव के चलते दीना पाठक की दोनों बेटियां रत्ना और सुप्रिया थियेटर में आईं। बड़ी बेटी रत्ना और दीना पहले बहुत लड़ते-झगड़ते थे। रत्ना कहती हैं कि, 'बाद में हमारा रिश्ता अलग तरीके का हो गया। हम दोस्त बन गईं। मैं मां से किसी भी विषय पर बात कर सकती थी। जब वो हमें छोड़कर गई तो मेरी प्यारी दोस्त बन गई थीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।