फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

450 करोड़ में बनीं रजनीकांत की इस फिल्म को हो सकता है बड़ा नुकसान, सोशल मीडिया पर टीजर LEAK

Sun, 04 Mar 2018 08:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar film 2.0 teaser gets leaked
2.0

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां फिल्म की रिलीज डेट को लेकर पहले से संशय बरकरार है वहीं फिल्म पर एक और गाज गिर गई है। जिससे करोड़ों में बनीं इस फिल्म को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये मोस्ट ट्रेंडिग टॉपिक बन गया है।

rajinikanth and akshay kumar film 2.0 teaser gets leaked
फिल्म 2.0 पोस्टर

रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस फिल्म के टीजर लीक होने की खबर है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, 'यह जानकर हैरानी हो रही है कि '2.0' का टीजर ऑनलाइन लीक हो गई है। उम्मीद है ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि डैमेज कंट्रोल करने के लिए फिल्म की टीम इसका आधिकारिक टीजर तुरंत जारी कर सकती है।'
 



 

rajinikanth and akshay kumar film 2.0 teaser gets leaked

लीक हुआ वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें टीजर का रफ कट है। जो कि एक बड़े प्रोजक्टर पर दिखाया जा रहा है। लीक हुए वीडियो में ग्रीन स्क्रीन दिखाई पड़ रहा है ऐसे में ये संभव है कि वीएफएक्स से जुड़ा जो काम विदेश में किया गया है वो वहां से लीक हुआ हो। गौरतलब है कि शंकर द्वारा निर्देशित '2.0' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म का बजट करीब 450 करोड़ रुपए है और ये साइंस फिक्शन पर आधारित है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar film 2.0 teaser gets leaked
2.0

बता दें कि, इस फिल्म का टीजर अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर्स इस फिल्म को दीवाली 2018 में रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन अब इसमें एक मुसीबत ये है कि इसी दिन आमिर खान और अमिताभ बच्चन की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हो रही है इसे लेकर मेकर्स असमंजस की स्थिति में हैं।

विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar film 2.0 teaser gets leaked
2.0

इससे पहले ऐसा ही बीते हफ्ते रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ के टीजर रिलीज होने से पहले भी हुआ था। जब कुछ घंटे पहले ही फिल्म ‘काला’ का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया था। यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होनी है। फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed