{"_id":"5c35f7d0bdec2256eb0d2447","slug":"birthday-special-hrithik-roshan-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन से गंभीर बीमारी से जूझ रहे ऋतिक, बर्थडे पर जानिए उनकी जिंदगी के अनकहे राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन से गंभीर बीमारी से जूझ रहे ऋतिक, बर्थडे पर जानिए उनकी जिंदगी के अनकहे राज
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का आज 45 वां जन्मदिन हैं। ऋतिक बॉलीवुड के फिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। बॉलीवुड को सुपरहिट फिल्में देने वाले ऋतिक बचपन में एक गंभीर का शिकार हो चुके गए, जिस वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज बताने वाले हैं।
2 of 5
Hrithik Roshan
बॉलीवुड के चारमिंग एकटर ऋतिक रोशन के दुनियाभर में कई फैन्स हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस हैंडसम हीरो का पूरा नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। ऋतिक को बचपने से ही अभिनय करने का बेहद शौक था लेकिन एक बीमारी के चलते उन्हें कई कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि ऋतिक ने बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।
3 of 5
hrithik roshan
ऋतिक को बचपन से ही हकलाने की बीमारी थी। इस बीमारी के चलते ही उनके एक्टिंग करियर पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे। वहीं ऋतिक के पिता राकेश रोशन भी इसके लिए उन्हें डांटते थे। उनका कहना था कि एक्टिंद के लिए साफ बोलना बेहद जरूरी है लेकिन ऋतिक लाइन्स के बीच में ही हकलाने लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hrithik
वहीं एक बार एक पार्टी में शाहरुख खान एक कोने में खड़े होकर सिगरेट फूंक रहे थे। उनके साथ एक-दो लड़कियां भी खड़ी थीं। कुछ देर बाद पार्टी में ऋतिक रोशन पहुंचे और जैकलीन फर्नांडिज के साथ बातें करने लगे। थोड़ी देर बाद उन्हें सिगरेट की तलब महसूस हुई तो उन्हें समझ आया कि सिगरेट घर पर भूल आए हैं। ऋतिक थोड़ी देर इधर-उधर देखते रहे और उनकी नजर शाहरुख पर पड़ी। ऋतिक तुरंत शाहरुख के पास सिगरेट मांगने जा पहुंचे। शाहरुख ने उन्हें सिगरेट दी तो, लेकिन ऐसा मजाक किया कि ऋतिक दो पल को सोच में पड़ गए।
विज्ञापन
5 of 5
Hrithik Roshan
शाहरुख ने सिगरेट देकर मजाक में ऋतिक से कहा, ‘ये ऐक्टिंग वाली सिगरेट है। इसे पीने के बाद तुम सीख जाओगे कि ऐक्टिंग कैसे की जाती है।’ यह कहते हुए शाहरुख ने ऋतिक के ‘कहो ना प्यार है’ वाले गाने ‘इक पल का जीना...’ अंदाज में बांहे फैला दी। ऋतिक मुस्करा दिए और बोले, ‘तुमने मुझे सिगरेट दी तो मुझे समझ में आ गया कि यह स्टाइल तुमने कैसे सीखा।’ शाहरुख भी हंस पड़े। इसके बाद ऋतिक चुपचाप सिगरेट अपनी अंगुलियों में दबा कर दूसरे कोने में निकल लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।