फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता CM थे जब बॉलीवुड में आए, फिल्मों में छाए, एक्ट्रेस के साथ रोमांचक लव स्टोरी

Sun, 17 Dec 2017 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Birthday special interesting love story of  Riteish Deshmukh and Genelia DSouza
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza

रितेश देशमुख का नाम लेते ही बॉलीवुड में कॉमेडी का तड़का लगाने वाला एक एक्टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलास राव देशमुख का बेटा याद आता है। पर जो सबसे खास बात दिमाग में आती है वो है बॉलीवुड की सबसे क्यूट लव स्टोरी। बॉलीवुड के यंगेस्ट कपल माने जाने वाले रितेश और जेनेलिया ब्रेकअप्स के इस दौर में सच्चे प्यार की मिसाल हैं। आज (17 दिसंबर) रितेश देशमुख के जन्मदिन पर आइए पलटते हैं उनकी इसी प्रेम कहानी के कुछ पन्ने...

Birthday special interesting love story of  Riteish Deshmukh and Genelia DSouza

रितेश देशमुख आज 39 साल के हो रहे हैं। मस्ती, हाउसफुल जैसी हिट फिल्में देने वाले रितेश प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ निजी जिदंगी में भी बहुत सफल हैं। उनके जन्मदिन पर पढ़िए उनकी और जेनिलिया डिसूजा की प्रेम कहानी। रितेश और जेनिलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के दौरान मिले थे। इनकी मुलकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी। 

Birthday special interesting love story of  Riteish Deshmukh and Genelia DSouza

रितेश के पिता उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। इसलिए जेनेलिया को लगा कि रितेश भी नेता ही होंगे, लेकिन जब वे उनसे मिलीं और उन्होंने अपने परिवार वालों के प्रति उनके दिल में सम्मान देखा तो वे बहुत प्रभावित हुईं। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से एयरपोर्ट पर मिलीं तो उन्हें इग्नोर करती रहीं। वे अपनी मां के साथ थीं। रितेश ने आगे बढ़ कर जेनिलिया से हाथ मिलिया। जेनिलिया हाथ मिलाकर इधर-उधर देखने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special interesting love story of  Riteish Deshmukh and Genelia DSouza

दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी। सेट पर दोनों खूब बातें करते थे। 24 साल के रितेश 16 साल की जेनिलिया से आर्कीटेक्चर के बारे में बात करते और जेनी उन्हें अपनी पढ़ाई के बारे में बतातीं। उस वक्त उन्हें क्या पता था कि एक दिन ये दोनों पति पत्नी बन जाएंगे। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनिलिया की कमी खलने लगी। वे उन्हें मिस करने लगे लेकिन उन्हें लगा कि एक लड़की को इतनी जल्दी फोन करना भी ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन
Birthday special interesting love story of  Riteish Deshmukh and Genelia DSouza

उधर जेनिलिया भी रितेश की तरफ पूरी तरह आकर्षित हो चुकी थीं। ऐसा नहीं है कि इन्हें अचानक ही एक दूसरे से प्यार हो गया हो। ये सफर भी लंबा चला था। उन्हें एक दूसरे लकी दोस्ती की इतनी आदत होने लगी थी कि वे अहसास ही नहीं कर पाए कि कब उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म मस्ती में भी साथ काम किया। इन दोनों का रिश्ता तो पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन इन्होंने यह खबर मीडिया में नहीं आने दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed