{"_id":"5ac8379c4f1c1bcd618b6095","slug":"birthday-special-jeetendra-and-hema-malini-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: जब जितेंद्र और हेमा मालिनी की होनी वाली थी शादी, लेकिन फिर कुछ यूं हुआ... ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: जब जितेंद्र और हेमा मालिनी की होनी वाली थी शादी, लेकिन फिर कुछ यूं हुआ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र का आज 76वां जन्मदिन है। जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जितेंद्र का असली नाम 'रवि कपूर' है। साल 1960 से 1990 के बीच जितेंद्र काफी एक्टिव एक्टर थे। वह उस दौर के बेहतरीन डांसर माने जाते थे। साल 1959 में डायरेक्टर वी. शांताराम की फिल्म 'नवरंग' में डबल रोल से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
2 of 6
jeetendra
- फोटो : jeetendra
लगभग 5 सालों तक जितेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के रूप में काम पाने के लिए संघर्षरत रहे। 1964 में उन्हें शांताराम की फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद जितेंद्र अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। 1967 में जितेंद्र की एक और सुपरहिट फिल्म 'फर्ज रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद जितेन्द्र को 'जम्पिंग जैक' कहा जाने लगा।
3 of 6
जितेंद्र
जितेंद्र के साथ हेमा मालिनी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। बता दें कि हेमा मालिनी जिन दिनों फिल्मों में आई थीं उस समय जितेंद्र सुपरस्टार समझे जाते थे। जब हर लड़की उनके साथ काम करने को उत्सुक रहती थी। उस वक्त हेमा ने जितेंद्र को ज्यादा लिफ्ट नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जितेंद्र और हेमा मालिनी
उस दौर में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं जिसके बाद जितेंद्र को लगा कि अगर वह हेमा मालिनी से शादी कर लें तो वह भी धर्मेंद्र की तरह लकी हीरो बन जाएंगे। इसके लिए जितेन्द्र ने अपनी मां को हेमा की मां के पीछे लगा दिया लेकिन हेमा की मां जया चक्रवर्ती ने पूरा मामला हेमा पर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
जितेंद्र
यही नहीं मद्रास में दोनों परिवारों ने मुलाकात भी की। शादी की बात तय हो जाती लेकिन जितेंद्र मंगनी के तुरंत बाद शादी करना चाहते थे। उन्हें डर था कि कहीं मंगनी के बाद हेमा मालिनी का मन ना बदल जाए। हेमा मालिनी शादी के तैयार भी हो गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।