{"_id":"5ac1a9254f1c1bd7618b4f4d","slug":"birthday-special-kapil-sharma-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: पिता के इलाज के लिए इस कॉमेडियन के पास नहीं थे पैसे, टेलीफोन बूथ पर भी किया काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: पिता के इलाज के लिए इस कॉमेडियन के पास नहीं थे पैसे, टेलीफोन बूथ पर भी किया काम
Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kapil Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का आज 37वां जन्मदिन है। कपिल का जन्म आज ही के दिन 1981 में अमृतसर में हुआ था। साल 2013 में फोर्ब्स मैगजीन ने कपिल शर्मा को टॉप-100 हस्तियों की लिस्ट में शामिल किया था। बता दें कि कपिल एक अच्छे एक्टर और कॉमेडियन के साथ-साथ बेहतरीन गायक भी हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
Kapil Sharma
कपिल शर्मा ने साल 2006 में कॉमेडी शो 'हंस दे हंसा दे' किया। अगले ही साल यानी 2007 में उन्हें 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में पहला बड़ा ब्रेक मिला। कपिल इस शो के विजेता बने। इसके बाद साल 2010-13 के बीच कपिल 'कॉमेडी सर्कस' के लगातार 6 सीजन के विजेता बने। कॉमेडी में पहचान बनाने के बाद कपिल ने खुद का शो लॉन्च किया 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'।
3 of 6
Kapil Sharma
कपिल शर्मा की जिंदगी फर्श से अर्श को छूने की है। उनके पिता पंजाब पुलिस में हवलदार थे और उनके 3 भाई-बहन हैं। कपिल शर्मा आम आदमी की जिंदगी और उससे जुड़ी छोटी-छोटी बातों से कॉमेडी करके मिडिल क्लास के फेवरेट हो गए। एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया था कि उन्होंने कभी हार नहीं माना है। यह जज्बा उन्होंने अपने पिताजी से सीखा है। उनके पिता को कैंसर था और उन्होंने इसे आखिरी स्टेज पर परिवार को बताया था, लेकिन फिर वह 10 साल तक बीमारी से लड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Kapil Sharma
कपिल ने बताया कि एक बार बीमारी की वजह से वह अपने पिता पर ही चिल्ला पड़े थे। उन्होंने अपने पिता पर चिल्लाकर कहा था, 'पापा आपने अपने सिवाय किसी और के बारे में नहीं सोचा। यही वजह है कि आपको कैंसर हो गया।' यही नहीं कपिल ने यहां तक कहा था कि जब पापा को कैंसर से कराहते हुए देखता था, तो प्रार्थना करता था कि भगवान पापा को उठा लो।
विज्ञापन
5 of 6
Kapil Sharma
कपिल इस बात को हमेशा याद रखते हैं कि उनका परिवार एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार था। पिता का इलाज करने लायक पैसा उनके पास नहीं था लेकिन जो भी उनके पास था, पूरे परिवार ने झोंक दिया था। घर को चलाने के लिए कपिल ने टेलीफोन बूथ पर भी काम किया। जब कपिल शर्मा के पिता का निधन हुआ तो उस समय वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनके साथ थे और वह उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से अमृतसर लेकर आए थे। उसी दिन उन्होंने अपने परिवार की खातिर मजबूत बनने का फैसला लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।