एक्शन से भरपूर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' को रविवार की छुट्टी का फायदा मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 30 फीसदी की बढ़त देखी गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है।
3 दिन में ही 'बागी 2' ने बंपर कमाई के साथ निकाल लिया बजट, अब 100 करोड़ी बनने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने लगभग 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 3 दिन में ही 73 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म सिंगल स्क्रीन में जबरदस्त बिजनेस कर रही है।
Early Estimates for #Baaghi2 on Sunday (Apr 1st) is a humongous ₹ 28 Crs All-India Nett..@iTIGERSHROFF @DishPatani
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपए कमाए, इसी के साथ 'बागी 2' ने 'पद्मावत' को पीछे छोड़ते हुए साल 2018 की सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दूसरे दिन 20.40 करोड़ रुपए बटोरे। इस तरह इसने दो दिनों में 45 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए।
#Baaghi2 is a LOTTERY... Continues to SURPRISE [the trade] and SHOCK [the pessimists] with SENSATIONAL biz on Sat... Proves all calculations and assumptions wrong... Fri 25.10 cr, Sat 20.40 cr. Total: ₹ 45.50 cr. India biz.
'बागी 2' का बजट 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जिसमें प्रोडक्शन का बजट करीब 45 करोड़ है वहीं प्रमोशन पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए। फिल्म ने 3 दिन में ही अपनी लागत निकालकर मुनाफा करना शुरू कर दिया है। अब इसके 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने का इंतजार है।
आमतौर पर सलमान, शाहरुख और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में इतनी कमाई करती हैं लेकिन टाइगर और दिशा जैसे यंग स्टार्स के लिए यह आंकड़ा छूना वाकई काबिले-तारीफ है। टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है।