बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आज यानी 16 अक्टूबर को हेमा अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा की खूबसूरती और उनकी अदाकारी का तो हर कोई दीवाना है। आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े उस किस्से के बारे में बताएंगे जिसमें हेमा को तीन-तीन सितारों ने शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन आखिरकार हेमा ने चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी बनाया।
Bdy Spl: हेमा मालिनी को शादी के लिए 3 एक्टर्स ने किया था प्रपोज, 4 बच्चों के बाप को चुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि हेमा मालिनी इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें इस वजह से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। हेमा 10वीं क्लास में थीं और उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। इस कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। इसके चलते हेमा की पढ़ाई सिर्फ 10वीं क्लास तक हो सकी। उनकी खूबसूरती पर उस दौर के कई एक्टर फिदा हो गए थे। हर कोई उन्हें अपनी दुल्हन बनाने का ख्वाब देखने लगा था।
1974 का वो दौर जब हेमा से सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि दो और दिग्गज एक्टर प्यार कर बैठे थे। इन दो सितारों के नाम थे संजीव कुमार और जितेंद्र। संजीव हेमा से मन ही मन प्यार करते थे। लेकिन हेमा का नाम लगातार धर्मेंद्र से जोड़ा जा रहा था। वहीं हेमा के घर वाले दोनों के रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। इसीलिए संजीव ने मौके पर चौका लगाने की सोची।
उन्होंने अपने माता-पिता को हेमा मालिनी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेज दिया। लेकिन हेमा की मां ने ये कहकर रिश्ता करने से मना कर दिया कि उनकी बेटी की अभी शादी की उम्र नहीं है। इसलिए वो शादी नहीं कर सकती। हेमा के मना करने के बाद भी संजीव ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने दोस्त जितेंद्र को हेमा के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा।
जितेंद्र ने हेमा को समझाया कि संजीव सीधे-सादे हैं, कुंआरे भी हैं, तुम उनसे शादी कर लो। लेकिन हेमा ने जितेंद्र से कहा कि वो संजीव को पसंद तो करती हैं लेकिन शादी नहीं कर सकतीं। इस बार हेमा की ना सुनकर संजीव बेहद दुखी हो गए थे। खबरों की मानें तो इस गम में संजीव शराब पीने लगे। इसके चलते उनकी सेहत भी खराब रहने लगी थी। यहां खास बात ये थी कि अब जितेंद्र का दिल भी हेमा पर आ गया था।
संजीव से शादी के इंकार के बाद जितेंद्र को लगा कि शायद अब हेमा उनसे शादी के लिए हां कह देंगी। वो भी हेमा से प्यार करने लगे थे। उन्होंने भी हेमा को प्रपोज कर दिया। उनके प्रस्ताव के बाद अब हेमा असमंजस में पड़ गईं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि बाल बच्चों वाले धर्मेंद्र को चुनें या कुंआरे जितेंद्र को। इसके चलते वो काफी तनाव में रहने लगी थीं।
अब हेमा काफी परेशान हो गई थीं। उन्हें देखकर जितेंद्र को लगा कि कहीं हेमा अपना फैसला बदल ना दें इसलिए उन्होंने उसी दिन तिरुपति मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। अभी हेमा इस बारे में सोच ही रही थीं कि फिर से फोन की घंटी बजी। इस बार जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा का फोन था। उन्होंने जितेंद्र को अपने प्यार का वास्ता देकर शादी ना करने को कहा।