फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7000 से ज्यादा गाने बना चुके हैं इलैयाराजा, कॉपीराइट को लेकर इस सिंगर को भी भेज दिया था नोटिस

Sat, 02 Jun 2018 09:48 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
birthday special music maestro ilayaraaja life facts
इलैयाराजा

दिग्गज संगीतकार, गीतकार और सिंगर इलैयाराजा का जन्म 2 जून 1943 को तमिलनाडु के थेनी जिले में हुआ था। इलैयाराजा लंबे समय से बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने अब तक करीब 7000 गानों की धुनों को तैयार किया है। इनमें बॉलीवुड की 'सदमा', 'हे राम', 'चीनी कम', 'महादेव', 'पा' जैसी फिल्में प्रमुख हैं।

birthday special music maestro ilayaraaja life facts
इलैयाराजा

ये भी एक दिलचस्प तथ्य है कि जब ज्यादातर संगीत इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड और कम्प्यूटर से जुड़े यंत्रों से तैयार हो रहा है, सुरों के राजा इलैयाराजा संगीत मंडली के साथ गाने रिकॉर्ड करते हैं। शालीन और मृदुभाषी इलैयाराजा अपने काम के प्रति इतने समर्पित हैं कि उन्होंने कॉपीराइट के सवाल पर मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम को अदालती नोटिस देने से भी गुरेज नहीं किया।

birthday special music maestro ilayaraaja life facts
इलैयाराजा

इलैयाराजा ने संगीत की शिक्षा धनराज मास्टर जी से ली। इलैयाराजा ने जीवा के साथ शादी की और उनके दो बेटे  कार्तिक राजा (संगीतकार) और युवान शंकर राजा (संगीतकार) हैं और उनकी बेटी भवतारिनी (संगीतकार और गायिका) हैं। साल 2011 में उनकी पत्नी का निधन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special music maestro ilayaraaja life facts
इलैयाराजा
2010 साल में भारत सरकार ने इलैयाराजा पद्मभूषण और 2018 में पद्म विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा. इसके अलावा साल 2012 में संगीत नाटक अकेडमी अवॉर्ड हासिल किया। 
विज्ञापन
birthday special music maestro ilayaraaja life facts
इलैयाराजा

इलैयाराजा को बचपन से ही संगीत का शौक था। कई महान संगीतकारों के मार्गदर्शन में इलैयाराजा ने संगीत की शिक्षा ली। इसके बाद अपने संगीत करियर की शुरुआत की। 'सागर संगम' (1984), 'सिंधु भैरवी' (1986) और 'रुद्रवीणा' (1989) जैसी फिल्मों में इलैयाराजा ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed