सब्सक्राइब करें

'रेस 3' के गाने 'अल्ला दुहाई है' में सलमान का दिखा नया अंदाज, रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा दी तबाही

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
allah duhai hai song release of race 3 salman khan
race 3

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' का तीसरा गाना 'अल्लाह दुहाई है' अब रिलीज हो चुका है। सलमान खान इस गाने में स्टेज पर आग लगाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि तीसरे गाने की लिरिक्स 'रेस 3' फ्रेंचाइजी का थीम सॉन्ग 'अल्लाह दुहाई है' का अपडेटेड वर्जन है। यह गाना रिलीज होते ही लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। अपनी हर फिल्मों की तरह इस फिल्म के गाने में सलमान खान के डांस मूव काफी अलग हैं। ईद के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म के लिए लोगों में काफी इंतजार है। 

Trending Videos
allah duhai hai song release of race 3 salman khan
race 3

वहीं गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस गाने में बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आपको बता दें कि रेस 3 का यह तीसरा गाना है। इससे पहले 'हीरिए' और 'सेल्फिश' गाने ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया था। दोनों ही गाने यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
allah duhai hai song release of race 3 salman khan
Race 3

वहीं अब 'अल्लाह दुहाई है' गाने में सलमान खान डांस फ्लोर पर कुछ ऐसे अंदाज में आए हैं मानो वह इस गाने को खुद गा रहे हों। सलमान ने ट्विटर पर गाना शेयर किया है जिसमें वह ब्लैक सूट में स्टेज पर गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे है तो वही जैकलीन और डेजी शाह अपने कातिलाना अंदाज में दिखाई दे रही हैं। दखें गाना-


 

allah duhai hai song release of race 3 salman khan
Race 3

इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed