फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ के साथ काम कर चुकीं इस एक्ट्रेस के सभी थे दीवाने, 3 दिन तक घर में पड़ी रही लाश

Sun, 18 Feb 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
birthday special nalini jaywant played amitabh bachchan mother role
नलिनी जयवंत

40 और 50 के दशक में इस एक्ट्रेस की अदाओं और खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर से डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने मुख्य अभिनेत्री तक का किरदार निभाया लेकिन आखिरी वक्त में ना तो परिवार वालों ने और ना ही फिल्म की दुनिया से किसी ने साथ दिया।

birthday special nalini jaywant played amitabh bachchan mother role
नलिनी जयवंत

उस दौर में ये एक्ट्रेस ना सिर्फ लीड हीरोइन के लिए सभी की पसंद थी बल्कि सपोर्टिंग किरदारों में भी अपना ही एक रौब था। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नलिनी जयवंत की जो एक्ट्रेस शोभना समर्थ की कजिन थीं। बता दें कि शोभना समर्थ काजोल और रानी मुखर्जी की नानी थीं और इस हिसाब से नलिनी जयवंत का मुखर्जी और समर्थ परिवार से खास रिश्ता था।

birthday special nalini jaywant played amitabh bachchan mother role
नलिनी जयवंत

नलिनी जयवंत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 14 साल के उम्र में 1941 में फिल्म 'राधिका' से की थी। 50 के दशक तक आते-आते 'समाधि' और 'संग्राम' जैसी फिल्मों के जरिए वह टॉप की स्टार बन गईं थीं। अशोक कुमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। नलिनी जयवंत और अशोक कुमार की जोड़ी फिल्म 'काफिला', 'जलपरी', 'लकीरें', 'मिस्टर एक्स' और 'तूफान में प्यार कहां' में दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special nalini jaywant played amitabh bachchan mother role
नलिनी जयवंत

60 का दशक आते-आते नलिनी जयवंत को फिल्मों में काम मिलने बंद हो गए जिसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया और निजी जिंदगी में बिजी हो गईं लेकिन एक्टिंग का नशा ऐसा होता है कि छूटे नहीं छूटता। करीब 18 सालों बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी की। अब उन्हें कैरेक्टर रोल मिलने शुरू हो गए। 1983 को रिलीज हुई फिल्म 'नास्तिक' में उन्होंने अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया।
 



 

विज्ञापन
birthday special nalini jaywant played amitabh bachchan mother role
नलिनी जयवंत

मनमुताबिक रोल ना मिलता देख उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री हमेशा के लिए छोड़ दी। प्रोफेशनल जिंदगी में जहां नलिनी राजसी जिंदगी जी रहीं थीं वहीं असल जिंदगी बड़ी वीरान रही। नलिनी जयवंत का जैसे सभी ने साथ छोड़ दिया था। कोई उनकी खोज-खबर लेने वाला नहीं था। फिल्म इंडस्ट्री और नलिनी के अपनों ने उनका साथ किस कदर छोड़ दिया था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उनकी मौत हुई तो किसी को भी पता नहीं चला और उनकी लाश 3 दिन तक घर में यूं ही पड़ी रही। उनका अकेलापन ऐसा था कि 3 दिनों तक किसी को पता ही नहीं चला कि नलिनी जयवंत इस दुनिया से रुखसत हो गईं और लाश वहीं पड़ी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed