सब्सक्राइब करें

कभी इस एक्टर के पास रहने को घर तक नहीं था, आज करता है बॉलीवुड पर राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 18 May 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special Nawazuddin Siddiqui his struggle to bollywood
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media

जीवन में कड़ा संघर्ष करने के बाद बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जहां उनकी गिनती बेहतरीन एक्टर के रूप में होती है। नवाजदुद्दीन का जन्म 19 मई 1974 को मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव बुढ़ाना में हुआ था। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Birthday Special Nawazuddin Siddiqui his struggle to bollywood
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाज के परिवार में आठ भाई-बहन थे। पिता किसान थे इसमें घर का खर्च पूरा नहीं पड़ पाता था इसलिए नवाज ने छोटी उम्र में ही नौकरी करनी शुरू कर दी थी। नवाज ने गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन किया लेकिन छोटे से कस्बे में कुछ बड़ा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे इसलिए वो दिल्ली आ गए। खर्चा-पानी चलाने के लिए चौकीदार की नौकरी कर ली हालांकि अब मुंबई में उनका खुद का घर है।

Birthday Special Nawazuddin Siddiqui his struggle to bollywood
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : twitter

नवाज कुछ बड़ा करना चाहते थे, कुछ कर दिखाने का जज्बा उनमें उबाल मार रहा था इसलिए उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। उन दिनों नवाज के पास रहने को घर नहीं था इसलिए उन्होंने अपने सीनियर से कहा कि वो उन्हें अपने साथ रख लें तो नवाज के कुछ सीनियर ने उन्हें इस शर्त पर अपने अपार्टमेंट में रहने की इजाजत दी कि वो उन्हें खाना बनाकर खिलाएंगे। नवाज तैयार हो गए और अपने सीनियर के साथ रहने लगे। 1996 में वहां से ग्रेजुएट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Nawazuddin Siddiqui his struggle to bollywood
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media

इसके बाद नवाज ने साक्षी थिएटर ज्वॉइन कर लिया। यहां उन्होंने मनोज बाजपेयी ओर सौरभ शुक्ला जैसे कलाकारों के साथ काम किया। ये उनकी सफलता की नहीं बल्कि संघर्ष की शुरुआत थी। हीरो बनने की चाह में नवाज मुंबई पहुंचे। यहां हर ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिए जाते थे। नवाज के जो दोस्त उनके साथ मुंबई गए थे वो थक-हार कर घर लौट गए लेकिन नवाज डटे रहे। नवाज की पहली फिल्म 'सरफरोश थी।' इस फिल्म में नवाज ने मुखबिर का रोल निभाया था। फिल्म 'शूल' में नवाज को एक वेटर का रोल दिया गया। 

विज्ञापन
Birthday Special Nawazuddin Siddiqui his struggle to bollywood
Nawazuddin Siddiqui

इस बीच नवाजुद्दीन 'जंगल', 'मुन्नाभाई एबीबीएस' और कुछ शॉर्ट फिल्म में छोटे-मोटे रोल किए। उनकी किस्मत का सितारा तब चमका जब साल 2010 में 'पीपली लाइव' रिलीज हुई। इस फिल्म से नवाज फिल्ममेकर्स की नजरों में आ गए। इसके बाद तो नवाज के पास फिल्मों की झड़ी लग गई। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'फैजल' के किरदार से नवाज ने सबका दिल जीत लिया। आज नवाज जाना-माना नाम बन गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed