फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

35 की उम्र में ये एक्ट्रेस बनी थीं बिन ब्याही मां, बेटी के जन्म के 29 साल बाद की शादी

Wed, 04 Jul 2018 07:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
birthday special neena gupta life facts

एक्ट्रेस, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के साथ अफेयर्स और मॉडर्न सोच को लेकर काफी मशहूर रही हैं। नीना गुप्ता का जन्म दिल्ली में 4 जुलाई 1959 को हुआ था। उन्होंने सनावर लॉरेंस स्कूल से पढा़ई की। उसके बाद उन्होंने मास्टर डिग्री संस्कृत में हासिल की।

birthday special neena gupta life facts

नीना गुप्ता अस्सी के दशक में मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने 1989 में विवियन रिचर्ड्स से शादी किए बिना ही बेटी मसाबा को जन्म दिया था। बिन ब्याही मां बनकर उन्होंने समाज को चर्चा का एक और विषय दे दिया।

birthday special neena gupta life facts

उस वक्त नीना गुप्ता की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन उन्होंने समाज की कोई परवाह नहीं की। बता दें कि विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट की दुनिया के बड़े नामों में शुमार हैं। जब विवियन ने नीना गुप्ता से मुलाकात की तो वो पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात जानते हुए भी नीना और विवियन का अफेयर चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special neena gupta life facts

विवियन रिचर्ड्स से दिल टूटने के बाद नीना गुप्ता ने साल 2008 में दिल्ली में रहने वाले विवेक मेहरा से शादी कर ली। विवेक पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। दोनों ने बड़े गुपचुप तरीके से अमेरिका में शादी की थी। नीना का कहना है कि भले ही विवियन से उन्होंने शादी नहीं की लेकिन उनकी बेटी मसाबा लगातार विवियन से संपर्क में रहती हैं। मसाबा अपनी मां नीना गुप्ता को अपना रोल मॉडल मानती हैं। मसाबा अब एक सफल फैशन डिजाइनर हैं। 

विज्ञापन
birthday special neena gupta life facts

फिल्मों की बात करें तो नीना गुप्ता ने 1994 में फिल्म 'वो छोकरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता था। नीना ने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें 'गांधी', 'इन कस्टडी', 'कॉटन मेरी' जैसी फिल्में शामिल रही हैं। हिंदी फिल्मों में नीना गुप्ता ने 'खलनायक', 'बाजार सीताराम', 'वो छोकरी' जैसी बेहतरीन हिंदी फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed