{"_id":"5c4c4203bdec224bc54a98ab","slug":"birthday-special-not-barsaat-dharam-veer-was-first-film-of-bobby-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉडी बनाने के चक्कर में बॉबी देओल का हुआ ऐसा हाल,'बरसात' नहीं थी पहली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉडी बनाने के चक्कर में बॉबी देओल का हुआ ऐसा हाल,'बरसात' नहीं थी पहली फिल्म
Sun, 27 Jan 2019 06:08 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 27 Jan 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
बॉबी देओल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन माना रहे हैं। बॉबी का जन्म 1967 में मुंबई में हुआ था। बॉबी देओल एक्टर धमेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से जन्मे बेटे हैं। अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार के अधिकांश सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में उतरे और कामयाब हुए, लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब छोटे बेटे यानी बॉबी देओल की लगातार असफल होती फिल्मों के चलते धर्मेंद्र डिप्रेशन में चले गए थे।
bobby deol
- फोटो : file photo
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉबी देओल के पहली फिल्म 'बरसात' नहीं साल 1977 में आई ‘धरम-वीर’ थी। जी हां, बॉबी ने इस फिल्म धर्मेंद्र के बचपन का रोल किया था। बरसात, सोल्जर जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाले बॉबी देओल 90 के दशक में टॉप हीरो में शुमार थे। लेकिन देखते ही देखते उनका फिल्मी करियर अर्श से फर्श पर जा गिरा। फिल्म इंडस्ट्री में ये नौबत आ गई कि बॉबी को काम मिलना ही बंद हो गया और वे इस गम में शराब के आदी हो गए।
बॉबी देओल
- फोटो : file photo
बॉबी शराब के इतने आदी हो गए कि उनकी पत्नी ने ही उन्हें घर से निकाल दिया था। बॉबी को सोशल मीडिया पर अकसर देखा जाता है कि वे अपनी मां और पिता के साथ फोटो शेयर करते दिखाई देते हैं। पता हो कि बीते साल बॉबी रेस फिल्म की तीसरी सीरीज से बॉलीवुड में नजर आए थे। बॉबी ने इस फिल्म के लिए अपने लुक और फिटनेस पर काफी मेहनत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol
- फोटो : file photo
लेकिन यहां भी बॉबी की किस्मत एक बार फिर खराब निकली और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। यह फिल्म इतनी बुरी साबित हुई कि दर्शकों ने फिल्में सभी कलाकारों को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं इस साल वह अक्षय कुमार के साथ अपनी किस्मत अजमाने वाले हैं। इस साल उनकी फिल्म हाउसफुल 4 सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Bobby And Tanya Deol
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि 'हाउसफुल 4' साल 2010 में आई हाउसफुल की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, रितेश देशमुख, अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती भी हैं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 26 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉबी देओल के करियर के लिए कैसी साबित होती है।