सब्सक्राइब करें

जिस पति के लिए इस अभिनेत्री ने छोड़ा बॉलीवुड, उसी पर लगाया मारपीट का आरोप और फिर दिया तलाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 10 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special of Rati Agnihotri divorced husband Anil Virwani
रति अग्निहोत्री - फोटो : फाइल

हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री रति अग्निहोत्री का जन्म 10 दिसंबर 1960 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1979 में एक तमिल फिल्म से की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म मिथुन चक्रवर्ती के साथ आई थी। साल 2015 में रति ने अपने पति अनिल विरानी पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। जिसकी वजह से वे अचानक चर्चा में आ गई थीं।  

Trending Videos
Birthday Special of Rati Agnihotri divorced husband Anil Virwani
रति अग्निहोत्री, अनिल विरमानी - फोटो : फाइल

रति अग्निहोत्री ने बिजनेसमैन और आर्किटेक्ट अनिल विरमानी से प्रेम विवाह किया था। 9 फरवरी साल 1985 को दोनों ने सात फेरे लिए थे।  शादी के बाद रति ने फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया था। शादी के एक साल बाद ही दोनों माता-पिता बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special of Rati Agnihotri divorced husband Anil Virwani
रति अग्निहोत्री - फोटो : file photo

परिवार की जिम्मेदारियों और बेटे की परवरिश के चलते रति ने बॉलीवुड की तरफ रुख ही नहीं किया। 16 साल तक दूर रहने के बाद उन्होंने साल 2001 में एक फिर से फिल्मों में वापसी की। उन्होंने फिल्मों के अलावा रंगमंच में भी काम किया। 

Birthday Special of Rati Agnihotri divorced husband Anil Virwani
रति अग्निहोत्री, अनिल विरमानी - फोटो : फाइल

साल 2015 में रति अग्निहोत्री अचानक थाने पहुंचीं और उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया। अपनी शिकात में रति ने कहा कि अनिल उनसे मारपीट करते हैं और साथ ही उनका मानसिक शोषण भी करते हैं। 

विज्ञापन
Birthday Special of Rati Agnihotri divorced husband Anil Virwani
रति अग्निहोत्री, अनिल विरमानी - फोटो : फाइल

रति अग्निहोत्री का कहना था कि अनिल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। एक इंटरव्यू में उनका कहना था कि बीते 30 सालों से उनके साथ ऐसा ही होता आ रहा है। वह सिर्फ अपने बेटे की वजह से इतने सालों तक चुप रहीं। साल 2015 में ही रति ने अपने पति अनिल को तलाक दे दिया था। फिल्मों में वापसी करने के बाद रति एक बार फिर फिल्मों से दूर हो गईं। वे साल 2016 में एक तेलुगु फिल्म में नजर आई थीं। 

पहली पत्नी ने संजय दत्त की खातिर कुर्बान कर दिया था सबकुछ, 32 साल की उम्र में तन्हाई में तोड़ा दम

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed