फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर चाहने वालों को आई मायानगरी की इस 'महारानी' की याद, इन 10 किरदारों से जमाया रंग

Mon, 11 May 2020 07:04 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 11 May 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
birthday special of Sadashiv Amrapurkar and his 10 famous character in films
सदाशिव अमरापुरकर - फोटो : Social Media

सिनेमा और  रंगमच के अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर ने लगभग दो दशकों तक अपनी बहुमुखी प्रतिभा से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन किया है। वह ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने नकारात्मक किरदार करके लोगों की रूह कंपा दी और कॉमेडी किरदार करके लोगों को ठहाके लगाने पर भी मजबूर किया। वह भले ही अब इस दुनिया का हिस्सा नहीं है लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए वह हमेशा ही लोगों के जेहन में बने रहेंगे। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे किरदारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने इस कलाकार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

birthday special of Sadashiv Amrapurkar and his 10 famous character in films
सदाशिव अमरापुरकर - फोटो : Social Media

किरदार : रामा शेट्टी
फिल्म : अर्ध सत्य (1984)

इस फिल्म के निर्देशक गोविंद निहलानी लोकल माफिया डॉन रामा शेट्टी के किरदार के लिए एक नए कलाकार को चाहते थे लेकिन उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि वह किसे लें। फिल्म के पटकथा लेखक विजय तेंदुलकर ने उन्हें सुझाव दिया कि वह उनके साथ थिएटर में चलकर एक मराठी नाटक देखें। वह दोनों जब सदाशिव अमरापुरकर के नाटक 'हैंड्स अप' को देखने गए तो सदाशिव के अभिनय से वे बहुत प्रभावित हुए। तब सदाशिव को इस फिल्म में किरदार मिला। सदाशिव ने इस किरदार को इतनी बेहतरी से निभाया के सहायक कलाकार के रूप में उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

birthday special of Sadashiv Amrapurkar and his 10 famous character in films
खामोश - फोटो : Social Media

किरदार : फिल्म निर्माता चंद्रन
फिल्म : खामोश (1985)

विधु विनोद चोपड़ा के निर्माण और निर्देशन में बनी इस फिल्म में बड़े-बड़े कलाकारों की एक टुकड़ी थी। इसमें अमोल पालेकर, नसीरूद्दीन शाह, शबाना आजमी, पंकज कपूर, सोनी राजदान, सुषमा सेठ, पवन मल्होत्रा, अवतार गिल, सुधीर मिश्रा और सदाशिव अमरापुरकर मुख्य हैं। सदाशिव उस समय तक इतने मशहूर नहीं थे फिर भी उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इतने बड़े कलाकारों के बीच एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने इस फिल्म में एक फिल्म निर्माता का किरदार निभाया है जो बहुत ही प्रभावशाली था।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special of Sadashiv Amrapurkar and his 10 famous character in films
सदाशिव अमरापुरकर - फोटो : Social Media

किरदार : दीनबंधु दीनानाथ
फिल्म : हुकूमत (1987)

सदाशिव अभी तक बहुत मशहूर नहीं हुए थे। इस फिल्म को जब उन्होंने साइन किया था उस वक्त उन्होंने सिनेमा में कदम रखा ही था। फिल्म 'अर्ध सत्य' के बाद उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म रही। उन्होंने इस फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाया। एक विलेन के रूप में वे इतने खतरनाक दिखे कि उस समय के सबसे खतरनाक खलनायको में उनकी गिनती होने लगी थी। फिल्म में मंगल सिंह से दीनबंधु दीनानाथ बनने तक उनका अभिनय काबिले तारीफ रहा।

विज्ञापन
birthday special of Sadashiv Amrapurkar and his 10 famous character in films
सड़क - फोटो : Social Media

किरदार : महारानी
फिल्म : सड़क (1991)

इस फिल्म के हीरो तो संजय दत्त हैं लेकिन फिल्म को सदाशिव अमरापुरकर के शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। सदाशिव ने फिल्म में एक ट्रांसजेंडर महारानी का ऐसा किरदार निभाया है जिससे लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। संजय दत्त उन दिनों ड्रग्स का नशा करते थे तब उन्होंने झोपड़पट्टी इलाके में महारानी जैसा एक किन्नर देखा था। वह किरदार उनके जेहन में घर कर गया था इसलिए उन्होंने इसके बारे में फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट को बताया। महेश भट्ट ने ऐसा ही किरदार अपनी फिल्म में ईजाद किया और उसे निभाया सदाशिव अमरापुरकर ने। इस बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सदाशिव को सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed