{"_id":"59df0ce74f1c1b71548b6e3b","slug":"birthday-special-protima-bedi-had-a-live-in-relationship-with-kabir-bedi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले इस एक्टर संग लिव इन में रही, अधूरी रह गई जिंदगी की ये ख्वाहिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले इस एक्टर संग लिव इन में रही, अधूरी रह गई जिंदगी की ये ख्वाहिश
Thu, 12 Oct 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी महिला के लिए मैगजीन के कवर पेज पर बिना कपड़ों के आना बहुत बड़ी बात होती है और ये साहसी काम बड़ी ही आसानी के साथ किया कबीर बेदी की पत्नी और ओडिशी डांसर प्रोतिमा बेदी ने। आपको बता दें कि प्रोतिमा बेदी ने सिनेब्लिड्ज मैगेजीन के लिए मुंबई के जुहू बीच पर ऐसी दौड़ लगाई थी कि वो सुर्खियों में आ गईं थीं। हालांकि इससे भी ज्यादा वो अपने अफेयर्स के चलते चर्चा में रहती थीं।
शादी से पहले इस एक्टर संग लिव इन में रही, अधूरी रह गई जिंदगी की ये ख्वाहिश
2 of 5
प्रोतिमा बेदी का अपने जीवन के दौरान पंडित जसराज, वसंत साठे, विजयपत सिंघानिया, मारियो क्रोप्फ, जैक्स लेबेल, रोम व्हिटकर और रजनी पटेल से अफेयर चला था। मॉडलिंग के जोशीले दिनों में प्रोतिमा बेदी की कबीर बेदी से मुलाकात हुई थी। वो दोनें एक पार्टी में मिले थे। अपनी मुलाकात के कुछ महीनों के भीतर ही प्रोतिमा कबीर के साथ रहने के लिए अपने अभिभावकों का घर छोड़ कर चली आई थीं।
शादी से पहले इस एक्टर संग लिव इन में रही, अधूरी रह गई जिंदगी की ये ख्वाहिश
3 of 5
उस समय के बम्बई समाज में ऐसा कभी नहीं हुआ था। ये उनकी व्यक्तिवादी भावनाओं की ओर एक और संकेत था जो उनके पूरे जीवन के दौरान जारी रहा। वो अपनी सभी अफेयर्स को लेकर बहुत खुश रहती थीं। लोगों के तरह-तरह के सवाल पूछने पर भी उन्हें कभी बुरा नहीं लगता था। प्रोतिमा शादी से पहले कबीर बेदी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं। उनके दो बच्चे हुए - पूजा बेदी और सिद्धार्थ।
शादी से पहले इस एक्टर संग लिव इन में रही, अधूरी रह गई जिंदगी की ये ख्वाहिश
4 of 5
प्रोतिमा ने ओडिशी नृत्य सीखने के लिए अपना लाइफस्टाइल बदला, दोस्तों को छोड़ दिया, सिगरेट, शराब सब छोड़ दी। यहां तक कि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि परिवार टूटने की वजह भी यही रही थी। डांस सीखने में उन्होंने बहुत कुछ सीखा। यहीं पर उन्होंने पहली बार किसी के पांव छुए। हर शाम पूजा करना शुरू किया। गुरु से थप्पड़ भी खाए।
विज्ञापन
शादी से पहले इस एक्टर संग लिव इन में रही, अधूरी रह गई जिंदगी की ये ख्वाहिश
5 of 5
उन्हें आजाद रहना बहुत पसंद था। वो किसी की नहीं सुनती थीं। यहां तक की अपने माता-पिता की भी नहीं। उन्हें जिंदगी की रंगीनियां देखनी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब वो अपनी पूरी जिंदगी हिमालय को देना चाहती हैं। वो कैलाश मानसरोवर गई थीं। यहां 18 अगस्त, 1998 को लैंडस्लाइड में उनकी मौत हो गई। आजाद जिंदगी की तलाश में जीतीं प्रोतिमा जीवन से ही आजाद हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।