{"_id":"5ac19eb44f1c1bc2618b5005","slug":"birthday-special-remo-dsouza-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: स्ट्रगल के दिनों में इस सेलिब्रिटी ने भूखे रहकर गुजारी रातें, अब सलमान को कर रहे डायरेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: स्ट्रगल के दिनों में इस सेलिब्रिटी ने भूखे रहकर गुजारी रातें, अब सलमान को कर रहे डायरेक्ट
Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रेमो डिसूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज 43 साल के हो गए हैं। रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को बेंगलुरु में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपी नायर है जो कि इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर थे। रेमो आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे लंबा स्ट्रगल छिपा है। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
रेमो डिसूजा
रेमो ने 10वीं की पढ़ाई जामनगर, गुजरात से की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सोच लिया कि अब वह आगे नहीं पढ़ेंगे और फिर वह गुजरात से मुंबई आ गए। हालांकि रेमो के पिता चाहते थे कि वह एयर फोर्स में काम करें लेकिन रेमो का मन पढ़ाई में नहीं लगता था और उन्होंने डांस में ही अपना करियर बनाने की ठान ली।
3 of 6
रेमो डिसूजा
माइकल जैक्सन के फैन रेमो डिसूजा का कोई गुरु नहीं है। रेमो ने कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली है उन्होंने जो कुछ भी सीखा खुद से सीखा है। रेमो को बचपन से ही डांस करना पसंद था। वह स्कूली दिनों में फंक्शन में खूब डांस करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रेमो डिसूजा ने कहा था कि उन्होंने फिल्में देखकर, म्यूजिक वीडियोज की मदद से डांस सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
remo dsouza
रेमो जब मुंबई पहुंचे तो उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था। उस दौरान एक परिवार ने रेमो की मदद की। दोस्तों की मदद से उन्होंने मुंबई में 3 डांस एकेडमी शुरू की। शुरुआत में चार ही स्टूडेंट थे, जो धीरे-धीरे बढ़े। रेमो ने एक बार बताया था कि बारिश के सीजन में कई बार उनके पास एक भी स्टूडेंट नहीं होता था, तब खाने के लिए पैसे भी नहीं होते थे। उन दिनों वह ब्रांदा स्टेशन पर बिना खाने के दिन बिताते थे।
विज्ञापन
5 of 6
remo
रेमो को तब नोटिस किया गया, जब उनकी टीम ऑल इंडिया डांस कॉम्पिटिशन में फर्स्ट आई। उन्होंने एक साल तक अहमद खान के साथ बतौर एसिस्टेंट काम किया। फिर खुद काम करना शुरू किया। अब रेमो डांस की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्हें कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।