पर्दे पर अपने अभिनय और ट्विटर पर अपनी सोच साझा करने के लिए मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का 4 सितंबर को जन्मदिन होता है। साल 2018 में ऋषि दो फिल्में रिलीज हुईं। एक ‘मुल्क’ और उससे पहले ‘102 नॉट आउट। फिलहाल वह न्यूयॉर्क में अपनी पत्नी के साथ हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कपूर ने अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं नीतू सिंह से शादी की है। ऋषि कपूर के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी।
ऋषि कपूर से शादी के लिए नीतू ने छोड़ा था चमकदार करियर, पहली मुलाकात नहीं रही थी खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू सिंह ने अपने एक दशक के करियर में कई हीरोज के साथ हिट फिल्में दीं। हालांकि उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा ऋषि कपूर के साथ पसंद की गई। जो बाद में उनके बैटरहॉफ भी बन गए। नीतू और ऋषि कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यश चोपड़ा फिल्म कभी-कभी में ऋषि कपूर के अपोजिट नीतू सिंह को कास्ट किया गया था। कहा जाता है इसी फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह का अफेयर शुरू हुआ। जो कि बाद में कई फिल्मों में देखने को मिला। दोनों की उस जमाने में किशोरों को बहुत पसंद थी और शायद यही वजह है कि वो इतनी हिट हुई।
इसके बाद ऋषि कपूर की जिंदगी में आईं नीतू सिंह। एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने बताया था- मैं पहली बार ऋषि से आरके स्टूडियो में मिली थी जहां उनकी फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन हमारी ठीक से जान-पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई। मुझे पहली बार उनसे मिलकर बिलकुल अच्छा नहीं लगा। वो मुझे बात-बात पर टोकते रहे और मुझे लगा कि वो एक बहुत ही रुखे इंसान हैं लेकिन फिर आहिस्ता-आहिस्ता दोस्ती हो गई और फिर शादी।
22 जनवरी 1980 को दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया, उस वक्त उनके करियर का सुनहरा दौर चल रहा था। नीतू ने शादी के बाद लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म 'लव आज कल' से सिने पर्दे पर वापसी की।