{"_id":"5d6e19158ebc3e013d650c78","slug":"nushrat-bharucha-reveal-how-she-suffer-depression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका ही नहीं ये अभिनेत्री भी हो चुकीं डिप्रेशन की शिकार, बोलीं- 'जब मैं रातभर रोती तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका ही नहीं ये अभिनेत्री भी हो चुकीं डिप्रेशन की शिकार, बोलीं- 'जब मैं रातभर रोती तो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nushrat bharucha
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'प्यार का पंचनामा' से मशहूर हुईं अभिनेत्री नुसरत भरूचा जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल' में नजर आएंगी। साल 2006 में फिल्म 'जय संतोषी मां' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं नुसरत अभी तक चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आई हैं। नुसरत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी था जब वो डिप्रेशन से गुजरी थीं।
2 of 5
Nushrat Bharucha
- फोटो : Instagram
नुसरत ने बताया कि 'बतौर एक एक्टर, एक परफॉर्मर के तौर पर मैंने अपना विश्वास खो दिया था। यही नहीं मैंने तो एक व्यक्ति के रूप में भी विश्वास खो दिया था। मैं कहती थी कि मैं एक्टिंग नहीं कर सकती। बहुत खालीपन था, बहुत कुछ ऐसी चीजें थीं जिनका मुझे ही पता नहीं था।'
3 of 5
Nushrat Bharucha
- फोटो : file photo
जब नुसरत से पूछा गया कि क्या उनके माता-पिता को पता था कि वो डिप्रेशन में हैं? नुसरत ने बताया कि 'बिल्कुल, उन्हें पता था कि मैं परेशान हूं। जब मैं रात भर रोती थी तब भी उन्हें पता होता था। ईमानदारी से कहूं तो इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए मेरे परिवार ने ही हिम्मत दी। अगर उनका साथ नहीं होता तो शायद मैं वापस उसी शहर वापस लौट जाती जहां से मैं आई हूं।' बता दें कि नुसरत ही नहीं इससे पहले दीपिका पादुकोण ने भी अपने बारे में खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं।
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है। राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को एकता कपूर, शोभा कपूर और आशीष सिंह ने प्रोड्यूस किया है।फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान खुराना 'पूजा' नाम की एक लड़की की आवाज में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं कभी वो राधा तो कभी सीता और कभी द्रौपदी बनते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Rajkummar Rao
- फोटो : file photo
इसके अलावा नुसरत भरूचा अपनी अगली फिल्म 'तुर्रम खां' के लिए तैयार हैं। हंसल मेहता की इस फिल्म में वह अभिनेता राजकुमार राव के अपोजिट स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म को लव रंजन और अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'तुर्रम खां' 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।