{"_id":"5d6de8d78ebc3e017941da14","slug":"ranu-mondal-record-third-song-with-himesh-reshammiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानू मंडल ने रिकॉर्ड किया तीसरा गाना, इस बार स्वैग में गाकर फैंस को कर दिया हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानू मंडल ने रिकॉर्ड किया तीसरा गाना, इस बार स्वैग में गाकर फैंस को कर दिया हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंटरनेट की सनसनी बन चुकीं रानू मंडल को अब बॉलीवुड से एक के बाद एक म्यूजिक कंपोजर से गाने के ऑफर मिल रहे हैं । फिलहाल रानो हिमेश रेशमिया के साथ अपना प्रोजेक्ट पूरा कर रही हैं । हिमेश ने पहले रानू से 'तेरी-मेरी कहानी' गवाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया । इसके बाद रानू ने 'आदत' गाना गया । अब रानू का तीसरा गाना भी सामने आ गया है ।
2 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
इस तीसरे गाने का वीडियो हिमेश रेशमिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इस नए गाने में सबसे खास बात है रानू का अंदाज । इस बार रानू ज्यादा आत्मविश्वास के साथ गाती नजर आ रही हैं । राने गाना गाते हुए उसे एंजॉय भी कर रही हैं ।
3 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
उनके बगल में हिमेश रेशमिया भी खड़े हैं । वो भी रानू का आत्मविश्वास देखकर काफी खुश हैं । हिमेश रेशमिया ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आने वाले गाने 'आशिकी में तेरी' की झलक । रानू जी में बहुमुखी प्रतिभा है और उनका आत्मविश्वास हर गाने के साथ बढ़ रहा है । आप सभी का धन्यवाद उनके चेहरे पर ये मुस्कान लाने के लिए' ।
ये गाना 13 साल पहले यानी 2006 में रिलीज हुई फिल्म '36 चाइना टाउन' के गाने 'आशिकी में तेरी' का रीमेक है । इस गाने के लेटेस्ट वीडियो में रानू अलाप देती हुई नजर आ रही हैं । वहीं बैकग्राउंड में 'आशिकी में तेरी' का म्यूजिक प्ले हो रहा है । रानू का ये वीडियो भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
16 घंटे में इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं । फैंस हिमेश की तारीफ करते हुए कह रहे हैं, 'आप एक महान काम कर रहे हैं ।' हाल ही में रानू ने कहा था, 'बार-बार हवाई जहाज से मेरे घर से मुंबई आना कठिन है, इसलिए मैं मुंबई में अपना घर लेना चाहती हूं। हिमेश रेशमिया के साथ दो गीत गा चुकी हूं। मैं मुंबई में ही रहना चाहती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।