{"_id":"5d6dff088ebc3e93d8446981","slug":"saaho-prabhas-and-shraddha-kapoor-film-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन ही 'साहो' की कमाई में 50 फीसदी की गिरावट, बॉक्स आफिस पर अब तक जुटाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चौथे दिन ही 'साहो' की कमाई में 50 फीसदी की गिरावट, बॉक्स आफिस पर अब तक जुटाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saaho
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर भले ही खरी नहीं उतरी हो लेकिन दर्शकों का क्रेज अभी भी ठीक-ठाक बरकरार है। हालांकि शुरुआती तीन दिन के आंकड़ों से तुलना करें तो सोमवार को जरूर गिरावट देखने को मिली।
2 of 5
साहो
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म ने 14 करोड़ का बिजनेस किया जो कि तीसरे दिन की अपेक्षा 50 फीसदी कम है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़ और रविवार को 29.48 करोड़ जुटाए। इस तरह 4 दिन में 'साहो' ने कुल 93 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 5
saaho
- फोटो : social media
अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई 'साहो' ने 4 दिन में 93 करोड़ का आंकड़ा पार किया है तो वहीं सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने 3 दिन में करीब 95.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 'साहो' ने महज 2 दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Saaho Movie
- फोटो : Amar Ujala
फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जबकि इसे बनाने में 2 साल लगे हैं। 'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है। अमर उजाला डॉट कॉम के फिल्म रिव्यू में इसे 2 स्टार दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
saaho
- फोटो : social media
रिलीज के साथ ही फिल्म विवादों में भी रही। अभिनेत्री लीजा रे ने साहो के पोस्टर को लेकर चोरी का आरोप लगाया। लीजा ने बताया कि साहो के मेकर्स ने आर्टिस्ट शिलो शिव सुलेमान का आर्टवर्क कॉपी किया है। साथ ही उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक आर्ट की तस्वीर है और दूसरा 'साहो' का पोस्टर है जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।