{"_id":"5d6de5da8ebc3e93ae3f1e91","slug":"arjan-bajwa-birthday-special-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कबीर सिंह' के अलावा प्रियंका का हीरो रह चुका है दिल्ली के पूर्व डिप्टी मेयर का बेटा, अनसुने तथ्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कबीर सिंह' के अलावा प्रियंका का हीरो रह चुका है दिल्ली के पूर्व डिप्टी मेयर का बेटा, अनसुने तथ्य
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjan bajwa
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मॉडल और अभिनेता अर्जन बाजवा हाल ही में फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। 3 सितंबर को अर्जन 39 साल के हो गए हैं। दिल्ली में जन्मे अर्जन के पिता सविंदरजीत सिंह बाजवा दिल्ली डिप्टी मेयर रह चुके हैं। वो भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे हैं। अर्जन का रुझान शुरुआत से मॉडलिंग की ओर था।
2 of 5
arjan bajwa
- फोटो : social media
अर्जन ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की। उन्होंने एग्रीकल्चल में डिग्री हासिल की। वो ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। खेल में रुचि होने के कारण उनकी पर्सनालिटी काफी अच्छी है। इस वजह से अर्जुन को मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। एक मॉडल के रुप में उन्होंने कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैम्प वॉक किया।
3 of 5
arjan bajwa
- फोटो : social media
मॉडलिंग के साथ अर्जन ने लक्स, वीट, फिएट और गोदरेज एसी समेत कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन किए। अर्जन ने विज्ञापनों में बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ और प्रीति जिंटा के साथ काम किया। मॉडलिंग और विज्ञापन करने के दौरान अर्जन के लिए फिल्मों के लिए रास्ते खुल गए और उन्होंने बड़े पर्दे की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arjan bajwa
- फोटो : social media
अर्जन ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म से की। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म गुरु थी। अर्जन को साल 2008 में आई फैशन फिल्म से काफी लोकप्रियता मिली। फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट थे।
विज्ञापन
5 of 5
arjan bajwa
- फोटो : social media
अर्जन की दूसरी मुख्य फिल्मों की बात करें तो क्रूक, सन ऑफ सरदार, बॉबी जासूस और रुस्तम है। अर्जन बॉलीवुड में ज्यादा नाम कमा नहीं पाए और ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार में नजर आते हैं। 18 साल के करियर में अर्जन ने कुल 24 फिल्में की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।