हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी देशभर में मशहूर हैं। शादियां हो या पार्टी सपना चौधरी के गाने अक्सर बजते हैं। उनके डांस स्टेप्स उन्हें दूसरों से अलग करते हैं। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद से सपना की पॉपुलरिटी में और इजाफा हुआ है। आज वो किसी बड़ी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी एक डांसर का वीडियो वायरल हो रहा है जिन्हें पाकिस्तान की सपना चौधरी कहा जा रहा है।
मिलिए पाकिस्तान की 'सपना चौधरी' से, बॉलीवुड गानों पर इसके डांस को देख असली को भूल जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की सपना चौधरी कहीं जाने वालीं इस डांसर का नाम है महक मलिक। महक का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वैसे तो काफी समय से वो डांस कर रही हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी पॉपुलरिटी और बढ़ी है।
महक रोजी रोटी के लिए शादियों और पार्टियों में डांस करती थीं तभी एक शख्स ने उनका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। महक के वीडियो ज्यादातर यूट्यूब और फेसबुक पर हैं जिन्हें खूब देखा जा रहा है।
A post shared by Mehak Malik Official578 (@mehakmalikoffical578) on
पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्में और गाने खूब पॉपुलर हैं। ऐसे में महक हिंदी गानों पर ही परफॉर्म करती नजर आती हैं। इनमें दिल देने की रुत आई, कमरिया लचके रे और टिप टिप बरसा पानी जैसे सुपहिट गाने हैं। महक के कुछ गाने तो ऐसे हैं जिनमें वो सपना चौधरी के जैसे सलवार सूट पहन परफॉर्म करती नजर आईं।
सपना चौधरी के डांस परफॉमेंस के दौरान जिस तरह की भीड़ होती है महक मलिक के लिए भी लोगों की वैसी ही भीड़ देखी गई है। उनके डांस करने के स्टाइल की वजह से भी उन्हें पाकिस्तान की सपना चौधरी कहा जाने लगा है।
A post shared by 胡启明 (@huqiming83) on