600 से ज़्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके शक्ति कपूर हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विलेन हैं। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 80 से ज्यादा फिल्मों में रेप सीन किए हैं। हालांकि 'आऊ...' कहते हुए हिंदी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर ने अब रेप सीन से तौबा कर ली है। फिल्म 'कुर्बानी' से शक्ति को पहचान मिली। अपने फ़िल्मी करियर में शक्ति कपूर ने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। 3 सितंबर को शक्ति कपूर का जन्मदिन होता है। शक्ति अभी 66 साल के हैं। शक्ति कपूर के जन्मदिन पर आइए बात करते हैं उन फिल्मों की जिसमें शक्ति कपूर ने रेप सीन्स किए और बतौर विलेन हिट हुए।
सबसे ज्यादा रेप सीन कर शक्ति कपूर बने थे 'विलेन', सेंसर बोर्ड ने कई दिनों तक रोक कर रखी थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन