सब्सक्राइब करें

शक्ति कपूर-विवेक ओबरॉय का जन्मदिन और वीना मलिक की बदजुबानी सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 03 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi Birthday and veena malik trolls here is top entertainment news
Vivek Oberoi and Veena Malik - फोटो : Social Media

विवेक ओबेरॉय ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उन्हें लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा था। विवेक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए, यहां तक की उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी थी लेकिन कुछ गलतियों ने उनके करियर को तबाह कर दिया। 3 सितंबर 1976 में जन्में विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। विवेक एक अच्छे कलाकार होते हुए फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए।



होटल के कमरे में ऐसी गलती कर बैठे थे विवेक ओबेरॉय, इस वजह से ऐश्वर्या ने कर लिया था ब्रेकअप

Vivek Oberoi Birthday and veena malik trolls here is top entertainment news
मुकेश अंबानी - फोटो : Social Media

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा। नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आईं। वहीं मुकेश अंबानी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ दिखे। इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया। अंबानी परिवार ने एक खास आयोजन भी किया, इसमें बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

गणेश उत्सव के रंग में डूबा पूरा अंबानी परिवार, रणबीर-आलिया समेत शामिल हुए ये बॉलीवुड सितारे

Vivek Oberoi Birthday and veena malik trolls here is top entertainment news
Shakti Kapoor - फोटो : Social Media

'क्राइम मास्टर गोगो' के नाम से मशहूर शक्ति कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 700 से ज्यादा फिल्में कर चुके शक्ति कपूर को लोगों ने असल जिंदगी में उस वक्त विलेन समझ लिया जब वो एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गए। स्टिंग में शक्ति कपूर लड़कियों को फिल्मों में रोल दिलाने के बदले उनसे कई तरह के डिमाड कर रहे थे।

फिल्मों में काम के बदले लड़कियों से ऐसी डिमांड करते थे शक्ति कपूर, स्टिंग ऑपरेशन में हुआ था खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi Birthday and veena malik trolls here is top entertainment news
Javed Akhtar and Romila Thapar - फोटो : Social Media

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इतिहासकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित रोमिला थापर को भेजे गए पत्र से कैंपस का माहौल गरमा गया है। रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार की ओर से यह पत्र भेजा गया है। इसमें रोमिला को सीवी जमा करने को कहा है। कहा जा रहा है कि प्रशासन जेएनयू में थापर की सेवाओं को जारी रखने के लिए उनके कार्यों का मूल्यांकन करेगा। इस मामले पर जमकर बवाल हो रहा है। इस बीच लेखक जावेद अख्तर ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस पर तंज कसा है।

रोमिला थापर सीवी विवाद: जावेद अख्तर ने सरकार पर कसा तंज, बोले- उनकी बीए की डिग्री है या नहीं...

विज्ञापन
Vivek Oberoi Birthday and veena malik trolls here is top entertainment news
veena malik - फोटो : Social Media

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक भारत के खिलाफ अपनी बदजुबानी के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिश करती हैं लेकिन हर बार उनका दांव उलटा पड़ जाता है। इस बार भी जब वीना मलिक ने भारत के मुसलमानों को लेकर कुछ विवादित टिप्पणी की तो भारतीयों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाक एक्ट्रेस वीना मलिक ने किया भड़काऊ ट्वीट, भारतीय यूजर बोला- याद रखना ओसाम पाक में मिला था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed