{"_id":"5ff0b22d43a5e25c4e10643a","slug":"birthday-special-sanjay-khan-beat-up-zeenat-aman-while-his-wife-zarine-cheered-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ जीनत अमान के बाल पकड़कर पीटते रहे थे संजय खान, पत्नी ने भी दिया था साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खून से लथपथ जीनत अमान के बाल पकड़कर पीटते रहे थे संजय खान, पत्नी ने भी दिया था साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संजय खान और जीनत अमान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सफल अभिनेता, निर्देशक और निर्माता संजय खान ने बॉलीवुड में अपनी कामयाबी के झंड़े गाड़े। उनका जन्म 3 जनवरी 1941 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने साल 1964 में रिलीज हुई चेतन आनंद की फिल्म 'हकीकत' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय खान ने एक पार्टी में जीनत अमान की बहुत पिटाई की थी।
2 of 6
संजय खान और जीनत अमान
- फोटो : file photo
फिल्म 'अब्दुल्लाह' की शूटिंग के दौरान जीनत अमान और संजय खान की बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। तब संजय शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। एक दिन जीनत लोनावला में शूटिंग कर रही थीं। संजय ने उन्हें अचानक सब कुछ छोड़कर मुंबई आने के लिए कहा। वह 'अब्दुल्लाह' के एक गाने का कुछ हिस्सा फिर से शूट करना चाहते थे।
3 of 6
sanjay khan
- फोटो : फाइल
जीनत ने इस बात पर तर्क दिया कि वह पहले ही किसी फिल्म के लिए अपनी डेट दे चुकी हैं। अभिनेत्री की ये बात सुनकर संजय भड़क गए और उन्होंने जीनत पर आरोप लगाया कि फिल्म के मेकर्स के साथ उनके अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संजय खान
- फोटो : फाइल
इस बात से जीनत भी नाराज हो गईं। वह डेट्स के सिलसिले में बात करने के लिए सीधे संजय खान के घर पहुंची, जहां उन्हें पता चला कि वह तो होटल ताज में पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद जीनत सीधे पार्टी में पहुंच गईं। वहां उन्हें अचानक देखकर पूरा माहौल ठंडा हो गया। संजय ने जीनत से सवाल किया कि वो यहां क्यों आई हैं? जबकि उनकी पत्नी जरीन इस बात से काफी नाराज हो गईं।
विज्ञापन
5 of 6
जीनत अमान
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इसके बाद संजय उन्हें एक कमरे में ले गए और फिर वो हुआ जिसकी जीनत ने कभी उम्मीद नहीं की थी। संजय ने जीनत के बाल पकड़कर उन्हें बुरी तरह पीटा। वह बार बार जीनत को उठाते और उनके गिरने तक पीटते रहते। इसके बाद संजय की पत्नी जरीन उस कमरे में दाखिल हुईं और उन्होंने जीनत को पीटना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।