{"_id":"62f1785797930f660157a155","slug":"birthday-special-shaka-laka-boom-boom-hansika-motwani-then-and-now-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hansika Motwani: 'शाका लाका बूम-बूम' की हंसिका मोटवानी लगती हैं बेहद खूबसूरत, देखें अब और पहले की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hansika Motwani: 'शाका लाका बूम-बूम' की हंसिका मोटवानी लगती हैं बेहद खूबसूरत, देखें अब और पहले की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 09 Aug 2022 07:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हंसिका मोटवानी
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2000 में बाल कलाकार के तौर पर टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बचपन में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर हंसिका मोटवानी ने टीवी के बाद बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।चुलबुली सी दिखने वाली हंसिका को लोगों ने खूब पसंद किया और कम उम्र में ही उन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। हालांकि अब तक उनका लुक काफी बदल गया है और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस का दिल लूट लेती हैं। तो चलिए देखते हैं एक्ट्रेस की पहले और अब की तस्वीरें।
2 of 6
hansika motwani
- फोटो : social media
हंसिका मोटवानी ने 'सोन परी', 'करिश्मा का करिश्मा', क्योंकि 'सास भी कभी बहू थी' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। जिनमें बाल कलाकार के रूप में हंसिका ने सबका दिल जीत लिया। इसके बाद वह बॉलीवुड में ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' और मैजिक जॉनर फिल्म 'आबरा का डाबरा' में भी बाल कलाकार के तौर पर ही नजर आईं।
3 of 6
हंसिका मोटवानी
- फोटो : social media
टीवी और बॉलीवुड में काम करने वाले कुछ चाइल्ड आर्टिस्ट आज पर्दे पर बिलकुल दिखाई नहीं देते हैं तो कुछ बहुत हिट हैं। उन्हीं में से एक हैं कोई मिल गया की टीना, जो आज साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं। हंसिका ने तमिल में 'वेलायुधम्', 'ओरू काल ओरू कनादी' और सिंघम जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हंसिका मोटवानी
- फोटो : social media
साल 2008 में हंसिका ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'मनी है तो हनी है' में काम किया लेकिन हिंदी फिल्मों में खास सफलता न मिलने के बाद उन्होंने साउथ का रुख किया और वह कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने अभिनय के साथ ही खूबसूरती से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हंसिका मोटवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी छोटी सी क्यूट हंसिका मोटवानी आज बेहद ग्लैमरस नजर आती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।